मुंबई महानगर समेत आसपास के क्षेत्र में गर्मी का प्रकोप जारी... तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार 

Heat wave continues in Mumbai metropolis and surrounding areas... Temperature crosses 40 degree Celsius

मुंबई महानगर समेत आसपास के क्षेत्र में गर्मी का प्रकोप जारी...  तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार 

मुंबई से सटे ठाणे में भी गर्मी का प्रकोप देखने को मिला। तापमान 42.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। वहीं मीरा रोड में रविवार को तापमान 39.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मुंबई और आसपास के इलाकों में दिन तो दिन, रात में भी गर्मी से कोई राहत नहीं मिल रही है। रविवार को मुंबई का न्यूनतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आगामी दो से तीन दिनों तक न्यूनतम तापमान 26 से 27 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रहेगा। 

मुंबई: हीट वेव चली और मुंबई महानगर समेत आसपास के क्षेत्र गर्मी से तप उठे। उपनगर के कुछ हिस्सों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार चला गया। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, सोमवार को भी गर्मी का प्रकोप जारी रहेगा। क्षेत्रीय मौसम विभाग ने मुंबईकरों को पहले ही हीट वेब को लेकर चेताया था।

दक्षिण मुंबई में फिर भी थोड़ी राहत थी, लेकिन उपनगरों में गर्मी से लोगों की हालत खराब हो गई। मौसम विभाग की वेबसाइट से मिली जानकारी के अनुसार, रविवार को सबसे अधिक दिन का तापमान मुलुंड में 41.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उसके बाद गोरेगांव में 40.5 डिग्री सेल्सियस और घाटकोपर में 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

वहीं, दक्षिण मुंबई में तापमान 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रविवार को उपनगरों का औसतन अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। क्षेत्रीय मौसम विभाग की वैज्ञानिक सुषमा नायर ने बताया कि मुंबई में ऐंटिसाइक्लोन बना हुआ है, जिसके चलते अरब सागर से शहर की ओर आनेवाली हवाएं सेट नहीं हो पा रही हैं। इससे तापमान में वृद्धि हो रही है।  

मुंबई से सटे ठाणे में भी गर्मी का प्रकोप देखने को मिला। तापमान 42.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। वहीं मीरा रोड में रविवार को तापमान 39.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मुंबई और आसपास के इलाकों में दिन तो दिन, रात में भी गर्मी से कोई राहत नहीं मिल रही है। रविवार को मुंबई का न्यूनतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आगामी दो से तीन दिनों तक न्यूनतम तापमान 26 से 27 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रहेगा। 

क्षेत्रीय मौसम विभाग ने सोमवार के लिए भी हीट वेव का अलर्ट जारी किया है। मुंबई, ठाणे, पालघर और रायगड के लिए अलर्ट जारी किया गया है। मौसम वैज्ञानिक के अनुसार, तापमान लगभग इसी प्रकार का बना रहेगा।  

मुंबई और एमएमआर में पड़ रही गर्मी लोगों के पसीने छुड़ा रही है। शरीर में पानी की कमी कर देने वाली गर्मी लोगों के स्वास्थ्य को काफी प्रभावित कर सकती है। जेजे अस्पताल के यूनिट हेड डॉ. मधुकर गायकवाड ने बताया कि जितना हो सके, धूप में जाने या प्रवास करने से बचें। इस दौरान कॉटन के कपड़े पहनें, सिर को ढकें और पानी पीते रहें। अगर किसी ज़रूरी काम से बाहर जाना भी पड़े तो सिर, चेहरा ढंककर निकलें और साथ में पानी की बोतल जरूर रखें। 

गर्मी के कारण लोग हीट स्ट्रोक का शिकार हो सकते हैं। हीट स्ट्रोक के चलते मौत भी हो सकती है। इसके अलावा अधिक समय तक धूप में रहने से हार्ट पर अधिक प्रेशर आने से दिल का दौरा भी पड़ सकता है। पसीने से चर्म रोग होने का खतरा भी बना रहता है। धूप में अधिक समय तक रहने से चमड़ी झुलस भी सकती है। इसके अलावा सीधे धूप के संपर्क में आने से सिर दर्द, क्रैंप, थकान, चक्कर आने जैसी स्वास्थ्य समस्याएं आम हैं। गर्मी में डायरिया और फूड पॉइजनिंग की समस्या भी आम है। इसलिए बाहर के बर्फ युक्त पदार्थ का सेवन न करें।

Today's E Newspaper

Join Us on Social Media

Download Free Mobile App

Download Android App

Follow us on Google News

Google News

Rokthok Lekhani Epaper

Post Comment

Comment List

Advertisement

Sabri Human Welfare Foundation

Join Us on Social Media

Latest News

ईटीवी भारत संवाददाता शाहिद अंसारी  द्वारा साहिल खान से सवाल करने पर जान से मारने की धमकी, एफआईआर दर्ज ईटीवी भारत संवाददाता शाहिद अंसारी  द्वारा साहिल खान से सवाल करने पर जान से मारने की धमकी, एफआईआर दर्ज
    मुंबई :  15,000 करोड़ रुपये के महादेव सट्टेबाजी ऐप मामले में गिरफ्तार पूर्व अभिनेता और फिटनेस ट्रेनर साहिल खान
डिप्टी सीएम अजित पवार के खिलाफ करप्शन के आरोपों पर बोले फडणवीस... 'कोई डील नहीं हुई'
घाटकोपर के होर्डिंग के मालिक पर दर्ज है रेप का मामला... लड़ चुका है विधानसभा का चुनाव
राज्य सरकार और मुंबई मनपा के खिलाफ दर्ज हो गैर इरादतन हत्या का मामला - पटोले
होर्डिंग गिरने की घटना में जिम्मेदार लोगों के खिलाफ होगी कार्रवाई - CM शिंदे
घाटकोपर में गिरे होर्डिंग्स पर बीएमसी का बड़ा खुलासा... बिना अनुमति लगा था होर्डिंग्स 
पुलिस भर्ती के लिए बड़ी मुसीबत... इस नई शर्त से होगा अभ्यर्थियों का नुकसान!

Advertisement

Sabri Human Welfare Foundation

Join Us on Social Media