6 घंटे में दो बड़े हादसे, सड़क हादसों से दहला महाराष्ट्र... 7 लोगों ने गंवाई जान, 5 गंभीर

Two major accidents in 6 hours, Maharashtra shaken by road accidents... 7 people lost their lives, 5 serious

6 घंटे में दो बड़े हादसे, सड़क हादसों से दहला महाराष्ट्र...  7 लोगों ने गंवाई जान, 5 गंभीर

महाराष्ट्र के बुलढाणा और अहमदनगर जिलों में रविवार को हुए दो भीषण सड़क हादसों में कम से कम सात लोगों की मौत हो गयी। जबकि पांच अन्य गंभीर तौर पर घायल हुए है। समृद्धि महामार्ग पर आज सुबह एक कार दुर्घटना का शिकार बन गई। मुंबई कॉरिडोर पर हुए इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई।

महाराष्ट्र : महाराष्ट्र के बुलढाणा और अहमदनगर जिलों में रविवार को हुए दो भीषण सड़क हादसों में कम से कम सात लोगों की मौत हो गयी। जबकि पांच अन्य गंभीर तौर पर घायल हुए है। समृद्धि महामार्ग पर आज सुबह एक कार दुर्घटना का शिकार बन गई। मुंबई कॉरिडोर पर हुए इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई।

इस घटना में कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे में मारे गए लोगों की पहचान लताबाई पुरूषोत्तम मेहेर, मुकेश अनुज राम मेहेर, अत्मजा मुनोरबोद के तौर पर हुई हैं। पुलिस के मुताबिक आज समृद्धि महामार्ग पर एक तेज रफ्तार कार का एक्सीडेंट हो गया। यह घटना मुंबई कॉरिडोर पर चैनल नंबर-304 के पास हुई। तेज रफ्तार कार की एक अन्य वाहन से टक्कर हो गई। हादसे के बाद ड्राइवर फरार हो गया है।

इस हादसे में कार सवार 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। दो लोग घायल हो गए। पीड़ित छत्तीसगढ़ के रहने वाले हैं। इस घटना में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई और दो की इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस फरार वाहन चालक की तलाश कर रही है।

वहीँ, आज सुबह अहमदनगर में महाराष्ट्र परिवहन की एसटी बस और कार में भीषण टक्कर हो गई। ओवरटेक करने के दौरान कार बस से आमने-सामने टकरा गई। हादसा इतना भीषण था कि कार का अगला हिस्सा दब गया और चार लोगों की मौत हो गई है, जबकि तीन लोग घायल हुए हैं।

हादसा श्रीगोंदा तालुका के ढवलगाव के पास हुआ. हादसे के बाद हाईवे पर जाम लग गया। हादसे के दौरान बस में 16 यात्री सफर कर रहे थे. सभी यात्री सुरक्षित हैं। हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए हैं। एसटी बस के अगले हिस्से को भी काफी नुकसान पहुंचा है। कार सवार मृतकों की पहचान दत्तात्रेय बलिराम खेतमालिस, भाऊसाहेब बाबूराव मडके, हरि तुकाराम लडकत, विश्वनाथ लक्ष्मण नन्नवरे के तौर पर हुई हैं।

पुलिस के मुताबिक आज सुबह एक एसटी बस श्रीगोंदा से शिरूर के लिए रवाना हुई थी। जब बस नगर कल्याण मार्ग से जा रही थी तो ढवलगाव में एक तेज रफ्तार अर्टिगा कार ने एक वाहन को ओवरटेक करने की कोशिश की। इस दौरान कार सामने से आ रही एसटी बस से टकरा गई। इस हादसे में दो की मौके पर ही मौत हो गई और दो ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

Today's E Newspaper

Join Us on Social Media

Download Free Mobile App

Download Android App

Follow us on Google News

Google News

Rokthok Lekhani Epaper

Post Comment

Comment List

Advertisement

Sabri Human Welfare Foundation

Join Us on Social Media

Latest News

सांसद संजय राउत के खिलाफ मामला दर्ज  सांसद संजय राउत के खिलाफ मामला दर्ज
महाराष्ट्र। महाराष्ट्र में लोकसभा चुनाव 2024 का माहौल है. चुनाव प्रचार के बीच सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच आरोप-प्रत्यारोप...
मुंबई लोकसभा चुनाव 2024: पांचवें चरण के लिए प्रचार समाप्त
मालिकों द्वारा 180 करोड़ का संपत्ति कर नहीं चुकाने पर बीएमसी ने 24 संपत्तियों को कुर्क किया
मुंबई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर अप्रैल 2024 में 4.36 मिलियन यात्री यातायात देखा गया
मुलुंड में लाठीचार्ज, एमवीए ने बीजेपी पर 'भारी' नकदी बांटने का आरोप लगाया
दादर पूर्व में तिलक ब्रिज पर आठ अवैध बिलबोर्ड: बीएमसी
जमानत सिर्फ इसलिए खारिज नहीं की जा सकती क्योंकि किसी व्यक्ति पर आर्थिक अपराध का आरोप है- हाई कोर्ट

Advertisement

Sabri Human Welfare Foundation

Join Us on Social Media