मुंबई-अहमदाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर दो वाहनों की टक्कर में 3 लोगों की मौत, 2 घायल...

3 killed, 2 injured in two-vehicle collision on Mumbai-Ahmedabad National Highway

मुंबई-अहमदाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर दो वाहनों की टक्कर में 3 लोगों की मौत, 2 घायल...

Mumbai-Ahmedabad National Highway पर आमगांव के पास कार और टेंपो की टक्कर में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। मुंबई से गुजरात जा रही तेज रफ्तार क्रेटा कार के चालक ने नियंत्रण खो दिया और कार टेंपो से टकरा गई जिससे भीषण हादसा हो गया।

पालघर : मुंबई-अहमदाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर आमगांव के पास कार और टेंपो की टक्कर में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। मुंबई से गुजरात जा रही तेज रफ्तार क्रेटा कार के चालक ने नियंत्रण खो दिया और कार टेंपो से टकरा गई जिससे भीषण हादसा हो गया।

पुलिस के अनुसार सोमवार देररात मुंबई से गुजरात जा रही तेज रफ्तार क्रेटा कार डिवाइडर तोडक़र आगे चल रहे टेंपो से जा टकराई। हादसा इतना भीषण था कि कार में सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को तत्काल वापी स्थित अस्पताल में भर्ती किया गया है। खबर लिखे जाने तक घायलों और मृतकों की पहचान नहीं हो सकी थी।

Read More कुर्ला बस हादसे के बाद खुली बेस्ट की नींद; ड्राइवरों की ट्रेनिंग व्यवस्था में बदलाव की तैयारी

 

Read More मनपा ने एक दिन में हटाए 323 टन डेब्रिज, 1462 मनपा कर्मी और 784 स्वयंसेवी संस्था के कर्मचारी हुए शामिल...