महाराष्ट्र के नागपुर में हिंगना की एक कंपनी में लगी आग... तीन की मौत, तीन हुए घायल

Fire broke out in a hingna company in Maharashtra's Nagpur... three killed, three injured

महाराष्ट्र के नागपुर में हिंगना की एक कंपनी में लगी आग... तीन की मौत, तीन हुए घायल

नागपुर जिले में सोमवार की सुबह एक फैक्टरी में भीषण आग लग गई, जिसमें तीन लोग झुलस गए। इस आग में तीन अन्य घायल भी हुए जिन्हें अस्पताल ले जाया गया। एक अधिकारी ने बताया कि यह आग सोनेगांव निपानी ग्राम पंचायत एमआईडीसी क्षेत्र के कटारिया एग्रो प्राइवेट लिमिटेड में 11 बजे लगी। आग लगने के बाद तुरंत दमकल को खबर किया गया। मौके पर पहुंचे दमकल कर्मचारियों ने आग पर काबू पा लिया है।

महाराष्ट्र : महाराष्ट्र के नागपुर जिले में सोमवार की सुबह एक फैक्टरी में भीषण आग लग गई, जिसमें तीन लोग झुलस गए। इस आग में तीन अन्य घायल भी हुए जिन्हें अस्पताल ले जाया गया। एक अधिकारी ने बताया कि यह आग सोनेगांव निपानी ग्राम पंचायत एमआईडीसी क्षेत्र के कटारिया एग्रो प्राइवेट लिमिटेड में 11 बजे लगी। आग लगने के बाद तुरंत दमकल को खबर किया गया। मौके पर पहुंचे दमकल कर्मचारियों ने आग पर काबू पा लिया है।

महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने जानकारी दी कि इस आग में तीन कर्मचारियों की मौत हो गई है, वहीं तीन गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्होंने ट्वीट कर बताया कि घायलों का फिलहाल अस्पताल में इलाज चल रहा है और आग पर भी काबू पा लिया गया है। 

Read More मराठा आरक्षण की मांग को लेकर 25 जनवरी से शुरू करेंगे अनिश्चितकालीन अनशन - मनोज जरांगे