डीपफेक के बाद अब ‘क्लियरफेक’ के खतरे को लेकर गंभीर चेतावनी
After deepfake, now serious warning about the danger of 'clearfake'
नई दिल्ली, डिजिटल और इंटरनेट के इस दौर में साइबर अपराधों की संख्या दिनों- दिन बढ़ती जा रही है। काफी लोग इस सायबर अपराध के शिकार बन रहे हैं। इनमें डीपफेक काफी खतरनाक बनकर उभरा है, जिसकी शिकार मशहूर हस्तियां हो रही हैं।
नई दिल्ली, डिजिटल और इंटरनेट के इस दौर में साइबर अपराधों की संख्या दिनों- दिन बढ़ती जा रही है। काफी लोग इस सायबर अपराध के शिकार बन रहे हैं। इनमें डीपफेक काफी खतरनाक बनकर उभरा है, जिसकी शिकार मशहूर हस्तियां हो रही हैं। अब केंद्र सरकार भी इसके खिलाफ कदम उठाने की तैयारी में है। इन सबके बीच साइबर सुरक्षा विशेषज्ञों ने ‘क्लियरफेक’ के खतरे को लेकर गंभीर चेतावनी दी है।
विशेषज्ञों के अनुसार, स्वैâमर्स किसी व्यक्ति की तरह दिखने वाली तस्वीरें, वीडियो बनाने के लिए एआई के सहारे डीपफेक का उपयोग करते हैं। यह किसी व्यक्ति की तरह लगने वाला ऑडियो भी बना सकता है। इसी तरह, जब साइबर अपराधी किसी वेबसाइट की नकल करते हैं, तो इसे ‘क्लियरफेक’ कहा जाता है। हैकर्स किसी वेबसाइट की हू-बहू नकल करके वैसी ही दिखने वाली दूसरी वेबसाइट बना लेते हैं। इस वेबसाइट में प्रवेश करने के बाद, उपयोगकर्ताओं को अपना ब्राउजर अपडेट करने के लिए कहा जाता है। चूंकि यह असली वेबसाइट की तरह दिखती है, इसलिए यूजर को पता नहीं चलता कि इसमें कोई धोखाधड़ी हो सकती है। इसलिए यूजर्स अपने ब्राउजर को अपडेट करने के लिए दिए गए विकल्प पर क्लिक करें। इस पर क्लिक करने के बाद यूजर के पीसी में एक अलग ब्राउजर इंस्टॉल हो जाता है। इसके जरिए कंप्यूटर में एटॉमिक मैकओएस स्टीलर मैलवेयर इंस्टॉल किया जाता है। यह मैलवेयर वास्तव में मैक कंप्यूटरों को लक्षित करने के लिए डिजाइन किया गया था। इस वजह से यह साधारण सुरक्षा दीवारों को भी आसानी से बायपास कर सकता है। यह मैलवेयर कंप्यूटर से सभी संवेदनशील जानकारी चुरा सकता है। इतना ही नहीं, क्लियरफेक का इस्तेमाल लोगों के कंप्यूटर पर अन्य मैलवेयर और वायरस इंस्टॉल करने के लिए भी किया जाता है। इसके साथ ही इसका इस्तेमाल लोगों से पैसे ऐंठने के लिए भी किया जाता है। विशेषज्ञों ने इससे सावधान रहने की चेतावनी दी है।
अपने कंप्यूटर के सॉफ्टवेयर को समय-समय पर अपडेट करते रहें। नए ऐप्स या सॉफ्टवेयर डाउनलोड करते समय इसे आधिकारिक स्रोत से प्राप्त करें। कंप्यूटर में एंटी वायरस इंस्टॉल करें।

