अगले महीने कोस्टल रोड मरीन ड्राइव से वर्ली तक होगा शुरू...

Coastal road will start from Marine Drive to Worli next month...

अगले महीने कोस्टल रोड मरीन ड्राइव से वर्ली तक होगा शुरू...

महाराष्ट्र गृहनिर्माण क्षेत्र विकास प्राधिकरण (म्हाडा) की ओर से पहले कोकण बोर्ड की ओर से बनाए गए घरों की लॉटरी 13 दिसंबर को घोषित किया जाना था, लेकिन बोर्ड ने प्रशासकीय कारणों का हवाला देते हुए लॉटरी की तारीख को आगे बढ़ाने की जानकारी दी है। कोकण बोर्ड के अनुसार, लॉटरी की नई तारीख की घोषणा जल्द की जाएगी।

मुंबई: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि जनवरी, 2024 में कोस्टल रोड का पहला चरण आवागमन के लिए शुरू हो जाएगा। इससे मुंबई में ट्रैफिक जाम की समस्या काफी हद तक दूर हो जाएगी। यह कोस्टल रोड मरीन ड्राइव से वर्ली तक है, इसकी लंबाई 10.58 किमी है।

इसके निर्माण पर बीएमसी 13 हजार करोड़ रुपये खर्च कर रही है। शनिवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की मौजूदगी में सीएसआर एक्सिलेंस अवॉर्ड्स, 2023 कार्यक्रम में सीएम शिंदे ने कहा कि जनवरी में ही 22 किमी लंबे एमटीएचएल मार्ग पर भी आवागमन शुरू होने की उम्मीद है।

Read More मुंबई : जे.जे. में बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर की अत्याधुनिक सुविधा 

वहीं मुंबई महानगर प्रदेश विकास प्राधिकरण (एमएमआरडीए) ने मेट्रो-4 कॉरिडोर के 7 स्टेशनों को चमकाने के लिए करीब 200 करोड़ रुपये खर्च करने का फैसला किया है। यह रकम पैकेज सी-09 के तहत तैयार हो रहे 7 स्टेशनों के फिनिशिंग वर्क पर खर्च होगी। एमएमआरडीए के अनुसार, मेट्रो-4 मार्ग के गारोडिया नगर मेट्रो स्टेशन से सूर्या नगर मेट्रो स्टेशन के प्लंबिंग, स्ट्रक्चरल वर्क, फेब्रिकेशन और आर्किटेक्चर वर्क पर करीब 200 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।

Read More मुंबई : हत्या के मामले के मुख्य आरोपित बेल्जियम के अधिकारियों की हिरासत में; भारत में प्रत्यर्पण की अनुमति देने से इनकार

मुंबई को ठाणे से मेट्रो के माध्यम से जोड़ने के लिए मेट्रो 4 का निर्माण हो रहा है। मेट्रो-4 और मेट्रो-4ए का निर्माण वडाला- कासारवडवली-गायमुख के बीच हो रहा है। मेट्रो-4 का निर्माण कार्य 58 प्रतिशत और मेट्रो-4ए 61 फीसदी तक बनकर तैयार हो चुका है।

ठाणे को मुंबई से जोड़ने वाली मेट्रो लाइन पर सेवा दो फेज में शुरू होगी। पहले फेज में मेट्रो मुलुंड से घोडबंदर के बीच दौड़ेगी। मुंबई महानगर प्रदेश विकास प्राधिकरण (एमएमआरडीए) 2025 तक मेट्रो-4 कॉरिडोर के पहले फेज पर मेट्रो सेवा शुरू करने की योजना पर काम कर रही है। मेट्रो के इस लाइन के पूरे रूट पर सफर करने के लिए यात्रियों को 2026-27 तक का इंतजार करना पड़ सकता है।

महाराष्ट्र गृहनिर्माण क्षेत्र विकास प्राधिकरण (म्हाडा) की ओर से पहले कोकण बोर्ड की ओर से बनाए गए घरों की लॉटरी 13 दिसंबर को घोषित किया जाना था, लेकिन बोर्ड ने प्रशासकीय कारणों का हवाला देते हुए लॉटरी की तारीख को आगे बढ़ाने की जानकारी दी है। कोकण बोर्ड के अनुसार, लॉटरी की नई तारीख की घोषणा जल्द की जाएगी।

Read More मुंबई : राहुल गांधी का धारावी दौरा; कांग्रेस ने बजाया बीएमसी चुनाव का बिगुल!

सभी आवेदकों को उनके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एसएमएस के माध्यम से उपलब्ध करवा दी जाएगी। कोकण बोर्ड के 5311 घरों के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया सितंबर से ही चल रही है। कुल 30,678 लोगों का रजिस्ट्रेशन हुआ है। इसमें से तय समय के भीतर 24,303 आवेदकों ने डिपॉजिट मनी जमा करवा दी है। 4 दिसंबर को आवेदकों की अंतिम सूची ऑनलाइन तरीके से जारी कर दी गई है। आवेदक म्हाडा की वेबसाइट के माध्यम से अपने नाम की जांच कर सकते हैं। इस लॉटरी में ठाणे, पालघर, रायगड और सिंधदुर्ग के घरों को शामिल किया गया है।

Read More नवी मुंबई  : यौन उत्पीड़न के मामले में 20 घंटे के भीतर आरोपपत्र दाखिल 

Post Comment

Comment List

No comments yet.

Advertisement

Sabri Human Welfare Foundation

Join Us on Social Media

Latest News

जुहू में मामूली विवाद को लेकर मराठी दंपत्ति टाइल से हमला जुहू में मामूली विवाद को लेकर मराठी दंपत्ति टाइल से हमला
    मुंबई : जुहू में शुक्रवार को एक चौंकाने वाली घटना हुई, जहां दो उत्तर भारतीय महिलाओं ने मामूली विवाद
बुलढाणा : महाराष्ट्र सरकार द्वारा युवा शेतकरी पुरस्कार प्राप्त किसान ने की आत्महत्या 
मुंबई: दो कारीगर जावेरी बाजार से ₹1.25 करोड़ के कीमती सामान लेकर फरार; गबन और धोखाधड़ी का मामला दर्ज 
नई दिल्ली : दो आयकर अधिकारियों के खिलाफ जांच शुरू
नई दिल्ली : आयुष्मान वय वंदना कार्ड के लिए उम्र सीमा को लेकर दी नई जानकारी; संसदीय समिति की सिफारिश 
मुंबई: राज्य के 18 जिलों के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों का सौर ऊर्जा से विद्युतीकरण 
मुंबई : जे.जे. में बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर की अत्याधुनिक सुविधा 

Advertisement

Sabri Human Welfare Foundation

Join Us on Social Media