मुंबई पुलिस ने अंतरराज्यीय ड्रग तस्कर लक्ष्मीकांत प्रधान को 3.85 करोड़ के गांजे के साथ पकड़ा...

Mumbai Police caught interstate drug smuggler Laxmikant Pradhan with ganja worth Rs 3.85 crore.

मुंबई पुलिस ने अंतरराज्यीय ड्रग तस्कर लक्ष्मीकांत प्रधान को 3.85 करोड़ के गांजे के साथ पकड़ा...

मोस्ट वॉन्टेड अंतरराज्यीय ड्रग तस्करी के मुख्य आरोपी लक्ष्मीकांत प्रधान और उसके सह-सहयोगी बिद्याधर बृंदाबन प्रधान को मुंबई क्राइम ब्रांच ने 1820 किलोग्राम गांजा मामले में ओडिशा के गंजम जिले से गिरफ्तार किया है। इस गांजे की कुल कीमत 3.85 करोड़ रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने इस मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया है।

मुंबई : मोस्ट वॉन्टेड अंतरराज्यीय ड्रग तस्करी के मुख्य आरोपी लक्ष्मीकांत प्रधान और उसके सह-सहयोगी बिद्याधर बृंदाबन प्रधान को मुंबई क्राइम ब्रांच ने 1820 किलोग्राम गांजा मामले में ओडिशा के गंजम जिले से गिरफ्तार किया है। इस गांजे की कुल कीमत 3.85 करोड़ रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने इस मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया है।

जांच के दौरान पता चला कि, तस्करी का सामान ओडिशा से ही खरीदा गया था। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने ओडिशा और आंध्र प्रदेश में मोस्ट वॉन्टेड तस्करों की तलाश शुरू की। गिरफ्तारी से बचने के लिए तस्कर आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के विभिन्न इलाकों में घूमता पाया गया। 

Read More कचरा टैक्स लगाने के मनपा निर्णय पर उठने लगा सवाल... भाजपा ने मुंबईकरों पर नया टैक्स लगाने का किया विरोध 

करीबन एक महीने की कोशिश के पास पुलिस को मुख्य तस्कर क्ष्मीकांत प्रधान और उसके सह-सहयोगी बिद्याधर बृंदाबन प्रधान के ओडिशा में होने की जानकारी मिली। मुंबई से एक टीम आरोपियों को पकड़ने के लिए रवाना हुई। दोनों आरोपियों को फिलहाल ट्रांजिट रिमांड पर ओडिशा लाया गया है। उनके अलावा अन्य तस्करों की तलाश फिलहाल जारी है। 

Read More मुंबई : शेयर बाजार में निवेश पर आकर्षक रिटर्न का वादा करके एक महिला से कथित तौर पर 2.85 करोड़ रुपये की ठगी