नशे में धुत ड्राइवर ने उड़ाई 6-7 गाड़ियां... 3 लोगों की मौके पर मौत, 3 घायल

Drunk driver blows up 6-7 vehicles... 3 people die on the spot, 3 injured

नशे में धुत ड्राइवर ने उड़ाई 6-7 गाड़ियां... 3 लोगों की मौके पर मौत, 3 घायल

उल्हासनगर में नशे में धुत एक ड्राइवर ने दो रिक्शा और 4 कारों को टक्कर मार दी। दिल दहला देने वाली इस घटना में 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और 3 गंभीर रूप से घायल हो गए। चौंकाने वाली यह घटना कल्याण बदलापुर मार्ग पर शांति नगर इलाके में आज सुबह यानी सोमवार सुबह करीब 5.30 बजे हुई।

मुंबई : उल्हासनगर में नशे में धुत एक ड्राइवर ने दो रिक्शा और 4 कारों को टक्कर मार दी। दिल दहला देने वाली इस घटना में 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और 3 गंभीर रूप से घायल हो गए। चौंकाने वाली यह घटना कल्याण बदलापुर मार्ग पर शांति नगर इलाके में आज सुबह यानी सोमवार सुबह करीब 5.30 बजे हुई।

इस हादसे से इलाके में सनसनी मची हुई है।  इस हादसे के बारे में मिली जानकारी के मुताबिक, मृतकों में दो पुरुष और एक महिला शामिल हैं। हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। घायलों को इलाज के लिए उल्हासनगर सेंट्रल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। इस हादसे में घायल लोगों के नाम प्रमोद दौंड, महेंद्र पांडे, जावेद जाफर हैं।

Read More महायुति सरकार के ढाई साल के कार्यकाल के दौरान महाराष्ट्र में 6,740 किसानों ने आत्महत्या की - अंबादास दानवे 

ऐसे में अब पुलिस द्वारा मृतक की पहचान की जा रही है। मिली जानकारी के मुताबिक, हादसा उल्हासनगर से गुजरने वाले कल्याण बदलापुर रोड पर शांतिनगर इलाके में हुआ। इस हादसे के बारे में कहा जा रहा है कि नशे में धुत ड्राइवर तेज गति से गाड़ी चला रहा था। जब कार शांतिनगर इलाके में पहुंची तो उसने कार से नियंत्रण खो दिया।कुछ ही देर में कार ने सामने से गुजर रहे तीन रिक्शों और 4 कारों को टक्कर मार दी।

Read More मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुंबई में अनंत अंबानी से मुलाकात कर उन्हें प्रयागराज महाकुंभ का निमंत्रण दिया

हादसा इतना भीषण था कि तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जैसा कि  हमने आपको बताया तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये, जिनका अस्पताल में इलाज जारी है। इसके अलावा गाड़ियों को भी भारी नुकसान पहुंचा है। हादसे के बाद सड़क पर भीषण जाम लग गया।

Read More महाराष्ट्र अगले पांच वर्षों के भीतर भारत की 5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने की दिशा में अच्छा योगदान देगा - फडणवीस

पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और यातायात सुचारू कराया। आपको बता दें कि अब तक हादसे के शिकार लोगों की पहचान नहीं हो पाई है। आये दिन हो रहे हादसे लगातार चिंता का विषय बनते जा रहे है, ऐसे में नशे में धुत होकर गाडी चलना इसके खिलाफ कड़क कार्रवाई होनी चाहिए। 

Read More पेन ड्राइव बम से फडणवीस और शिंदे को खत्म करने की उद्धव सरकार ने रची थी साजिश... HC पहुंचा केस