मुंबई में बंदूक की नोक पर डकैती डालने वाले पांच आरोपियों को वाकोला पुलिस ने राजस्थान से किया गिरफ्तार।

Vakola police arrested five accused from Rajasthan who committed robbery at gunpoint in Mumbai.

मुंबई में बंदूक की नोक पर डकैती डालने वाले पांच आरोपियों को वाकोला पुलिस ने राजस्थान से किया गिरफ्तार।

मुंबई : मुंबई के सांताक्रूज पश्चिम वाकोला पुलिस स्टेशन की हद में 19 जनवरी को 5 आरोपीयो ने फरियादी और उसकी पत्नी से मारपीटकर बंदूक की नोक पर डकैती की वारदात को अंजाम दिया। डकैतों ने 2 किलो 232 ग्राम सोने और 385 ग्राम चांदी के गहने लूटकर फरार हो गए।


डकैती की सूचना मिलते ही वाकोला पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले की जांच सुरु की। घटना की वारदात से तांत्रिक विश्लेषण और सूत्रों की मदद से आरोपियों के सफाले पालघर होने के बारे में जानकारी मिली। वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में टीम बनाकर वाकोला पुलिस ने दो आरोपियों को सफाले पालघर से गिरफ्तार कर लिया।

Read More वाशी ब्रिज कनेक्टिविटी पर ट्रैफिक को और आसान बनाने की उम्मीद


दोनो आरोपीयो से अधिक जांच करने पर तीन आरोपीयो के राजस्थान में होने के बारे में पता चला। वकोला पुलिस ने राजस्थान में जाल बिछाकर वहां से तीन आरोपियों की गिरफ्तार किया।

Read More मुंबई : ऐप-आधारित रेंटल सर्विस से किराए पर ली गई हुंडई क्रेटा कार लेकर भाग गया; व्यक्ति की तलाश शुरू

गिरफ्तार पाचों आरोपियों के नाम बालुसिंह भैरवसिंह परमार (20), महिपाल चंगराम सिंह (21),  लेरुलाल उर्फ लकी मीठालाल भूल 21 वर्ष मांगीलाल मीठालाल भिल (28), मंगीलाल मिठालाल भिल (28) और कैलाश भरवलाल भिल (29) वर्ष है। ये सभी आरोपी मूल रूप से राजस्थान के रहने वाले हैं। इन पाचों आरोपियों ने पुलिस ने डकैती के सभी मालमत्ता बरामद कर लिया है।

Read More डोंगरी में त्वरित कार्रवाई के कारण बड़ा हादसा टल गया

जिसमें 2 किलो 232 ग्राम सोना जिसकी कीमत 1 करोड़ 42 लाख 84 हजार और 385 ग्राम चांदी जिसकी कीमत 29 हजार रुपये है। टोटल 1 करोड़ 43 लाख 14 हजार रुपये की मालमत्ता बरामद की गई है। आरोपीयो ने जिस बंदूक की मदद से वारदात को अंजाम दिया था। उस बंदूक को भी बरामद कर लिया है।

Read More भिवंडी : अवैध स्कूल पर शिक्षा विभाग का शिकंजा... व्यवस्थापक के खिलाफ केस दर्ज 

वाकोला पुलिस इन आरोपीयो से यह जांच कर रही है कि इन आरोपियों ने इस तरह बंदूक की नोक पर मुंबई में कहां-कहां डकैती की वारदात को अंजाम दिया है और इनके गैंग में और कितने लोग शामिल रहते थे।