2 और विधायक देंगे कांग्रेस से इस्तीफा... अशोक चव्हाण के माने जाते हैं करीबी

2 more MLAs will resign from Congress... considered close to Ashok Chavan

2 और विधायक देंगे कांग्रेस से इस्तीफा... अशोक चव्हाण के माने जाते हैं करीबी

दोनों चव्हाण के करीबी माने जाते हैं। सूत्रों ने बताया कि अशोक चव्हाण के भाजपा में जाने के बाद अब देगलुर विधानसभा के आमदार जितेश अंतापुरकर और दक्षिण नांदेड़ विधानसभा के आमदार मोहनराव हंबर्डे भी कांग्रेस से इस्तीफा दे सकते हैं। दोनों अशोक चव्हाण के समर्थक हैं।

मुंबई : महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण कांग्रेस छोड़ने के एक दिन बाद मंगलवार को उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की मौजूदगी में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए। इसी बीच सूत्रों ने बताया कि कांग्रेस के दो और आमदार भी इस्तीफा देने की तैयारी में है।

दोनों चव्हाण के करीबी माने जाते हैं। सूत्रों ने बताया कि अशोक चव्हाण के भाजपा में जाने के बाद अब देगलुर विधानसभा के आमदार जितेश अंतापुरकर और दक्षिण नांदेड़ विधानसभा के आमदार मोहनराव हंबर्डे भी कांग्रेस से इस्तीफा दे सकते हैं। दोनों अशोक चव्हाण के समर्थक हैं।

Read More महायुति सरकार के ढाई साल के कार्यकाल के दौरान महाराष्ट्र में 6,740 किसानों ने आत्महत्या की - अंबादास दानवे 

अंतापुरकर ने आज अशोक चव्हाण से मुलाकात भी की। हालांकि, इसके बाद उन्होंने मीडिया से बात करने से मना कर दिया। ऐसे में उनके इस्तीफे को लेकर चर्चा चल रही है। गौरतलब है कि महाराष्ट्र में कांग्रेस की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है। एक महीने के भीतर कांग्रेस के तीन बड़े नेताओं ने कांग्रेस को छोड़ा।

Read More महाराष्ट्र : यात्रियों को बड़ी खुशखबरी;1300 से अधिक नई बसें शामिल करने का फैसला

इनमें मिलिंद देवड़ा, बाबा सिद्दीकी और अशोक चव्हाण शामिल है। देवड़ा ने पिछले महीने 14 जनवरी को शिंदे के शिवसेना को ज्वाइन किया। जबकि, बाबा सिद्दीकी ने 10 फरवरी राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) का दामन थामा।

Read More मुंबई को केंद्र शासित प्रदेश बनाने की मांग पर आदित्य ठाकरे ने कांग्रेस के विधायक लक्ष्मण सावदी की आलोचना की