मुंबईकर मनपा को सोशल मीडिया पर दे सकेंगे सुझाव...

Mumbaikars will be able to give suggestions to Municipal Corporation on social media...

मुंबईकर मनपा को सोशल मीडिया पर दे सकेंगे सुझाव...

मनपा ने सभी 25 वॉर्ड के ट्वीटर हैंडल और लगभग सभी विभागों के ट्वीटर हैंडल है। जिस पर पानी की पाइपलाइन फूटने और डेब्रिज फेंकने जैसी शिकायत मिलती है। मुंबईकर अब शिकायत के साथ सुझाव भी दे सकते हैं कि इस समस्या का समाधान कैसे हो सकता है, मनपा  लोगो के सुझाव पर भी अमल करेगी।

मुंबई : मुंबईकर सोशल मीडिया के जरिए मनपा से सिर्फ़ शिकायत ही नहीं कर सकते बल्कि सुझाव भी दे सकते हैं। मुंबई में नागरिकों को मूलभूत सुविधा उपलब्ध कराने वाली मनपा सोशल मीडिया ने मुंबईकरों की समस्याओं को कम से कम समय में समाधान के लिए कई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराए हैं। इसमें ट्वीटर, फेसबुक, इंस्टाग्राम, मोबाइल ऐप शामिल हैं। इस पर लोग कचरा उठाने, सड़कों के गड्ढे, नाला सफाई, पार्किंग की समस्या और डेब्रिज जैसी समस्याओं की शिकायत बड़े पैमाने पर करते हैं।

अब मुंबईकर शिकायत के साथ ही सोशल मीडिया पर अपने सुझाव भी दे सकते हैं। जिस पर बीएमसी गौर करेगी। मनपा  अगले दो वर्षों तक अपनी सोशल मीडिया हैंडल करने के लिए एजेंसी की मदद लेगी। जिसके जरिए मनपा  द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी मुंबईकरों तक पहुंचाई जाएगी। मनपा  इस पर 3.44 करोड़ रुपये खर्च करेगी।

Read More मुंबई में वायु प्रदूषण का सबसे बड़ा स्रोत बेकरी, वाहन और धूल

मनपा के एक अधिकारी ने बताया कि मुंबई में करीब डेढ़ करोड़ की आबादी में लाखों लोग ट्वीटर, इंस्टाग्राम और फेसबुक हैंडल इस्तेमाल करते हैं। ट्वीटर पर गड्ढे भरने, नाला सफाई, प्रदूषण, कचरा और पार्किंग सहित अन्य करीब एक हजार से डेढ़ हजार शिकायत मिलती है।

Read More मुंबई : शेयर बाजार में निवेश पर आकर्षक रिटर्न का वादा करके एक महिला से कथित तौर पर 2.85 करोड़ रुपये की ठगी 

मनपा ने सभी 25 वॉर्ड के ट्वीटर हैंडल और लगभग सभी विभागों के ट्वीटर हैंडल है। जिस पर पानी की पाइपलाइन फूटने और डेब्रिज फेंकने जैसी शिकायत मिलती है। मुंबईकर अब शिकायत के साथ सुझाव भी दे सकते हैं कि इस समस्या का समाधान कैसे हो सकता है, मनपा लोगो के सुझाव पर भी अमल करेगी।

Read More मनपा ने एक दिन में हटाए 323 टन डेब्रिज, 1462 मनपा कर्मी और 784 स्वयंसेवी संस्था के कर्मचारी हुए शामिल...