दिल्ली के सीएम केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ AAP का हल्लाबोल, 10 नेता मुंबई पुलिस की हिरासत में...

AAP's uproar against the arrest of Delhi CM Kejriwal, 10 leaders in the custody of Mumbai Police...

दिल्ली के सीएम केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ AAP का हल्लाबोल, 10 नेता मुंबई पुलिस की हिरासत में...

आम आदमी पार्टी (आप) ने आरोप लगाया है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा गिरफ्तार किये जाने के खिलाफ गुरूवार देर रात प्रदर्शन कर रहे पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ मुंबई पुलिस ने मारपीट की. ‘आप’ की महाराष्ट्र इकाई की अध्यक्ष प्रीति शर्मा मेनन ने आरोप लगाया कि पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ धक्का-मुक्की और मारपीट की गई और महिलाओं को रात में हिरासत में लिया गया.

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार कर लिया गया है. उनकी गिरफ्तारी को लेकर आप कार्यकर्ता जगह-जगह प्रदर्शन कर रहे हैं. बीती रात मुंबई के बेलार्ड इस्टेट पर स्थित ED कार्यालय के पास प्रदर्शन करने के मामले में मुंबई पुलिस ने 10 आप नेताओं को हिरासत में लिया है. इन नेताओं के नाम पायस वर्गीस, रूबेन मैस्करेनहास, मनु पिल्लई, सुरेश आचार्य, आदित्य पॉल, साजिद खान वहीद खान, सुंदर पद्ममुख, अतानु मुखर्जी, सुधेश पटेल हैं.

आम आदमी पार्टी (आप) ने आरोप लगाया है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा गिरफ्तार किये जाने के खिलाफ गुरूवार देर रात प्रदर्शन कर रहे पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ मुंबई पुलिस ने मारपीट की. ‘आप’ की महाराष्ट्र इकाई की अध्यक्ष प्रीति शर्मा मेनन ने आरोप लगाया कि पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ धक्का-मुक्की और मारपीट की गई और महिलाओं को रात में हिरासत में लिया गया.

Read More बॉम्बे हाई कोर्ट ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में समीर वानखेड़े की गिरफ्तारी से राहत 27 मार्च तक बढ़ा दी

उन्होंने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘आज पुलिस ने ऐसी बर्बरता की जिसकी कल्पना नहीं की जा सकती.  मोदी की ईडी द्वारा गैरकानूनी तरीके से गिरफ्तार किये जाने के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे ‘आप’ की मुंबई इकाई के कार्यकर्ताओं को घसीटा गया, पीटा गया और घूंसे तक मारे गए.’’ प्रवर्तन निदेशालय ने आप के राष्ट्रीय संयोजक केजरीवाल को आबकारी नीति से जुड़े धनशोधन मामले में गुरूवार रात को गिरफ्तार कर लिया और उन्हें एजेंसी मुख्यालय ले जाया गया.

Read More बॉम्बे हाई कोर्ट ने मुंबई की सड़कों पर अवैध अतिक्रमण को लेकर बीएमसी और मुंबई पुलिस को जमकर लगाई फटकार...

Today's E Newspaper

Follow us on Dailyhunt

Dailyhunt Rokthok lekhani

Download Free Mobile App

Download Android App

Follow us on Google News

Google News

Post Comment

Comment List

No comments yet.

Advertisement

Sabri Human Welfare Foundation

Join Us on Social Media

Latest News

कर्नाटक के बेलगावी में भाषा को लेकर हुए विवाद के बाद कुछ लोगों ने कंडक्टर पर किया हमला कर्नाटक के बेलगावी में भाषा को लेकर हुए विवाद के बाद कुछ लोगों ने कंडक्टर पर किया हमला
महाराष्ट्र और कर्नाटक के बीच भाषा को लेकर विवाद बढ़ता चला जा रहा है. कर्नाटक के बेलगावी में एक ताजा...
केंद्र सरकार की मदद से राज्य सरकार ने 45 रोपवे के निर्माण को मंजूरी
नासिक :  राहुद घाट से एक बड़े हादसे की खबर; कई गाड़ियां आपस में टकरा गईं; 6 लोगों की मौत
मुंबई : कॉर्पोरेट कंपनियों के लिए साइबर ऑडिट करवाना अनिवार्य होगा
मराठी एक सम्पूर्ण भाषा है;  मराठी में भक्ति भी है, शक्ति भी है और युक्ति भी है - पीएम मोदी
मुंबई : माध्यमिक राज्य बोर्ड की परीक्षाएं शुरू होते ही जालना में पेपर लीक
मुंबई : राखी सावंत को सवाल-जवाब के लिए पुलिस ने तलब किया

Advertisement

Sabri Human Welfare Foundation

Join Us on Social Media