सलमान खान के घर पर फायरिंग मामले में मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने दोनों आरोपियों को गुजरात से किया गिरफ्तार 

In the firing case at Salman Khan house, Mumbai Police Crime Branch arrested both the accused from Gujarat.

सलमान खान के घर पर फायरिंग मामले में मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने दोनों आरोपियों को गुजरात से किया गिरफ्तार 

बॉलीवुड स्टार सलमान खान के घर पर फायरिंग मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने दोनों शूटरों को गिरफ्तार कर लिया है। मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। ये गिरफ्तारी गुजरात के भुज से हुई है। सलमान खान के घर हुई फायरिंग के बाद से ही पुलिस लगातार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई थी। सोमवार देर रात उसे बड़ी सफलता हाथ लगी।

सूचना मिल रही है कि दोनों आरोपियों को गुजरात के भुज से पकड़ा गया है। इन दोनों आरोपियों को मुंबई पुलिस ने पकड़ लिया है। सलमान के घर पर हुई फायरिंग के बाद से ही दोनों आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई थी। सोमवार की देर रात पुलिस को इस मामले में सफलता हाथ लगी।

Read More डोंगरी में त्वरित कार्रवाई के कारण बड़ा हादसा टल गया

बता दें कि रविवार सुबह करीब 5 बजे दो बाइक सवार हमलावरों ने सलमान खान के बांद्रा के गैलेक्सी अपार्टमेंट पर गोलीबारी की थी। हमले की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल बिश्नोई ने फेसबुक पोस्ट के जरिए ली थी। 

Read More मनपा ने एक दिन में हटाए 323 टन डेब्रिज, 1462 मनपा कर्मी और 784 स्वयंसेवी संस्था के कर्मचारी हुए शामिल...