गोवंडी में मौसा बना जल्लाद, चोरी के आरोप में बेल्ट से की भतीजे की पिटाई... गरम चाकू से जलाया

Uncle became executioner in Govandi, beat nephew with belt on theft charge...burned with hot knife

गोवंडी में मौसा बना जल्लाद, चोरी के आरोप में बेल्ट से की भतीजे की पिटाई... गरम चाकू से जलाया

गोवंडी निवासी शकीर शमसुद्दीन शेख ईद के निमित्त अपनी नानी के घर उल्हासनगर में आया था इसी समय उसकी मौसी का लड़का रिहान भी वहां पर आया था। रिहान के पिता आरोपी इमरान अब्दुल्ला शेख व उनकी पत्नी उस दिन पूना गए हुए थे इसके लिए रिहान ने शकीर व उसके भाई से उसके घर पर चल कर सोने को कहा तो दोनों उसके घर जावसई, महेन्द्रनगर अंबरनाथ सोने के लिए चले गए।

अंबरनाथ: एक युवक को उसके मौसा द्वारा पैसे की चोरी का आरोप लगाते हुए पहले तो बेल्ट से पिटाई की गई इससे भी मन नही भरा तो उसे चाकू गरम करके शरीर पर जगह जगह जला दिया। अंबरनाथ पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।

गोवंडी निवासी शकीर शमसुद्दीन शेख ईद के निमित्त अपनी नानी के घर उल्हासनगर में आया था इसी समय उसकी मौसी का लड़का रिहान भी वहां पर आया था। रिहान के पिता आरोपी इमरान अब्दुल्ला शेख व उनकी पत्नी उस दिन पूना गए हुए थे इसके लिए रिहान ने शकीर व उसके भाई से उसके घर पर चल कर सोने को कहा तो दोनों उसके घर जावसई, महेन्द्रनगर अंबरनाथ सोने के लिए चले गए।

Read More महाराष्ट्र में शीतकालीन सत्र के बीच बड़ी हलचल... उद्धव ठाकरे ने की सीएम फडणवीस से मुलाकात

दूसरे दिन वह वापस अपनी नानी के घर आ गए तो शकीर को फोन आया कि उसके मौसा यानी इमरान का कहना है कि उसने उनके घर से 30 हजार रुपए की चोरी की है और उसे अपने घर पर बुलाया। मौसा के घर जाकर शकीर ने बताया कि उसने चोरी नही की है इस पर इमरान भड़क गया और पहले बेल्ट से शकीर की पिटाई की उसके बाद गैस पर चाकू को गरम करके दोनों हाथ, गाल व शरीर पर अन्य जगहों पर जलाया।

Read More मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में तापमान और गिरेगा

साथ ही यह धमकी भी दी कि अगर पुलिस में शिकायत की तो जान से मार दूंगा। घटना के बाद अपनी मां के साथ अंबरनाथ पुलिज़ स्टेशन में जाकर शिकायत दर्ज कराया। अंबरनाथ पुलिस के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक जगन्नाथ कलस्कर ने बताया कि आरोपी इमरान को गिरफ्तार किया गया है।

Read More मुंबई महानगरपालिका का चुनाव अकेले लड़ सकती है शिवसेना यूबीटी 

 

Read More महाराष्ट्र अगले पांच वर्षों के भीतर भारत की 5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने की दिशा में अच्छा योगदान देगा - फडणवीस