कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष नाना पटोले ने सत्ताधारियों को लिया आड़े हाथ, जनता का ध्यान हटाने पेन ड्राइव... ऑडियो-वीडियो निकाल रहे

Congress state president Nana Patole slammed the ruling party, saying they are using pen drives to divert public attention...audio-video

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष नाना पटोले ने सत्ताधारियों को लिया आड़े हाथ, जनता का ध्यान हटाने पेन ड्राइव...  ऑडियो-वीडियो निकाल रहे

पटोले ने कहा कि जब से मोदी सरकार आई, राजनीतिक स्थिति बदल गई है। जो सरकार के खिलाफ बोलता है उसे जेल में डालने का काम किया। ईडी, सीबीआई का दुरुपयोग किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मविआ सरकार गिराने के लिए भाजपा की ओर से रोज प्रयास किया जा रहा था। यह राज्य की जनता ने देखा है।

नागपुर : महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री व गृह मंत्री देवेन्द्र फडणवीस और पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख के बीच चल रहे आरोप-प्रत्यारोपों व चेतावनियों के मामले में कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष नाना पटोले ने भी सत्ताधारियों को आड़े हाथ लिया। उन्होंने कहा कि फडणवीस राज्य के गृह मंत्री हैं।

अगर उनके पास अनिल देशमुख द्वारा शरद पवार व उद्धव ठाकरे के संदर्भ में बोले गए मामले का सबूत है तो उसे जनता के सामने सार्वजनिक करना चाहिए। वे तो मंत्री पद का उपयोग विपक्ष को धमकी देने के लिए कर रहे हैं।

Read More पुणे: पेपर कप से रोजाना चाय या कॉफी पीने से स्वास्थ्य को गंभीर खतरा हो सकता

वहीं वित्त मंत्री अजीत पवार कहते हैं कि पैसा कहां से लाएंगे। इसका मतलब साफ है कि इन लोगों ने राज्य को गिरवी रखा है। वे पत्रकारों से बात कर रहे थे। उन्होंने आरोप लगाया कि समृद्धि हाईवे से सत्ताधारी ही समृद्ध हुए हैं। यह मार्ग लोगों की जान लेने वाला साबित हुआ है। 2 वर्ष में ही इसमें गड्ढे पड़ गए हैं।

Read More मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुंबई में अनंत अंबानी से मुलाकात कर उन्हें प्रयागराज महाकुंभ का निमंत्रण दिया

महायुति के नेता इसी स्पर्धा में लगे हैं कि कौन अधिक पैसा खाता है। राज्य में नैसर्गिक आपदा शुरू है। कई भागों में बाढ़ की स्थिति है। शिक्षा व्यवस्था डगमगा गई है और इस ओर ध्यान देने को कोई तैयार नहीं है। इन सारी समस्याओं से जनता का ध्यान भटकाने के लिए सत्ताधारी पेन ड्राइव, ऑडियो, वीडियो निकालने का काम कर रहे हैं।

पटोले ने कहा कि जब से मोदी सरकार आई, राजनीतिक स्थिति बदल गई है। जो सरकार के खिलाफ बोलता है उसे जेल में डालने का काम किया। ईडी, सीबीआई का दुरुपयोग किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मविआ सरकार गिराने के लिए भाजपा की ओर से रोज प्रयास किया जा रहा था। यह राज्य की जनता ने देखा है।

Read More पालघर में छात्र ने की आत्महत्या, शिक्षकों और साथियों पर उत्पीड़न के आरोप

ईडी, सीबीआई से घबराकर जो महायुति में गए उन्हें क्लीन चिट दे दी गई। इसमें सीएम एकनाथ शिंदे और डीसीएम अजीत पवार का भी समावेश है। सांसद रविन्द्र वायकर ने यह कहकर शिंदे सेना के साथ गए कि उनके पास कोई रास्ता नहीं है।

Read More मुंबई को केंद्र शासित प्रदेश बनाने की मांग पर आदित्य ठाकरे ने कांग्रेस के विधायक लक्ष्मण सावदी की आलोचना की

इससे भाजपा का कितना दबाव इन नेताओं पर था, यह स्पष्ट होता है। अनिल देशमुख ने इनकार किया तो उनके घर ईडी का छापा डाला गया। उन्हें जेल में डाल दिया गया। पटोले ने कहा कि यही कारण है कि देशमुख जो आरोप लगा रहे हैं वह सच हो सकता है।