MNS कार्यकर्ताओं ने तोड़ी NCP विधायक की कार... 13 लोगों के खिलाफ केस दर्ज

MNS workers vandalised NCP MLA's car... case filed against 13 people

MNS कार्यकर्ताओं ने तोड़ी NCP विधायक की कार... 13 लोगों के खिलाफ केस दर्ज

मिटकरी ने पुणे में हाल ही में हुए जलभराव को लेकर उप मुख्यमंत्री अजीत पवार पर निशाना साधने के लिए मनसे प्रमुख राज ठाकरे की आलोचना की थी। इसके बाद ही यह घटना सामने आई है। पुलिस ने अकोला जिला महिला शाखा की अध्यक्ष समेत मनसे के 13 कार्यकर्ताओं के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।

मुंबई : राकांपा विधायक एवं अजीत पवार गुट के प्रवक्ता अमोल मिटकरी ने मंगलवार को आरोप लगाया कि महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) से जुड़े कार्यकर्ताओं के एक समूह ने उनकी कार में तोड़फोड़ की है। यह हमला अकोला के सरकारी विश्राम गृह परिसर में हुआ।

मिटकरी ने पुणे में हाल ही में हुए जलभराव को लेकर उप मुख्यमंत्री अजीत पवार पर निशाना साधने के लिए मनसे प्रमुख राज ठाकरे की आलोचना की थी। इसके बाद ही यह घटना सामने आई है। पुलिस ने अकोला जिला महिला शाखा की अध्यक्ष समेत मनसे के 13 कार्यकर्ताओं के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।

हमले के बाद मिटकरी ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा वे महाराष्ट्र का नाम लेते हैं और इस तरह गुंडागर्दी करते हैं। यह कायरतापूर्ण हमला है। कहा कि हमले के समय मैं विश्राम गृह में था। कुछ लोग मुझसे मिलने आए थे।

Read More मुंबई महानगरपालिका का चुनाव अकेले लड़ सकती है शिवसेना यूबीटी 

हमला मनसे कार्यकर्ताओं ने किया। गौरतलब है कि राज ठाकरे ने सोमवार को पुणे में पत्रकारों से बात करते हुए अजीत पवार पर निशाना साधा था। ठाकरे ने व्यंग्यात्मक टिप्पणी करते हुए कहा था कि भले ही अजीत पवार पुणे में नहीं थे, लेकिन पुणे के बांध भर गए थे।

राज ठाकरे की टिप्पणी के तुरंत बाद मिटकरी ने राज ठाकरे की आलोचना करते हुए कहा कि उन्होंने अपनी विश्वसनीयता खो दी है। माना जा रहा है कि मिटकरी के इसी बयान से नाराज मनसे कार्यकर्ताओं ने उनकी कार पर हमला बोला। 

Read More मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में तापमान और गिरेगा