सलमान खान को धमकी भरे मैसेज मामले की जांच कर रही मुंबई पुलिस ने जमशेदपुर से एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार

Mumbai Police, probing the case of threatening messages to Salman Khan, arrested a person from Jamshedpur

सलमान खान को धमकी भरे मैसेज मामले की जांच कर रही मुंबई पुलिस ने जमशेदपुर से एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार

अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। आरोपी की पहचान जमशेदपुर के सब्जी विक्रेता शेख हुसैन शेख मौसिन (24) के रूप में हुई है। पिछले सप्ताह मुंबई ट्रैफिक पुलिस की व्हाट्सएप हेल्पलाइन पर अभिनेता से 5 करोड़ रुपये की मांग करने वाला एक धमकी भरा मैसेज आया था, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने झारखंड में उस नंबर को ट्रैक किया और आरोपी को पकड़ने के लिए टीमें भेजी गईं।

मुंबई: सलमान खान को धमकी भरे मैसेज मामले की जांच कर रही मुंबई पुलिस ने जमशेदपुर से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। आरोपी की पहचान जमशेदपुर के सब्जी विक्रेता शेख हुसैन शेख मौसिन (24) के रूप में हुई है। पिछले सप्ताह मुंबई ट्रैफिक पुलिस की व्हाट्सएप हेल्पलाइन पर अभिनेता से 5 करोड़ रुपये की मांग करने वाला एक धमकी भरा मैसेज आया था, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने झारखंड में उस नंबर को ट्रैक किया और आरोपी को पकड़ने के लिए टीमें भेजी गईं।

उन्होंने बताया कि एक अन्य टीम गुवाहाटी गई थी। अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि पुलिस ने मैसेज भेजने वाले का पता लगाने के लिए जाल फैलाया, लेकिन मुंबई ट्रैफिक पुलिस को उसी मोबाइल फोन नंबर से "माफी" मिली। गौरतलब है कि खान को पहले लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से जान से मारने की धमकियां मिली थीं।

Read More हाई कोर्ट ने राज्य सरकार को ब्योरा पेश करने का दिया आदेश 

गिरोह के संदिग्ध सदस्यों ने इस साल अप्रैल में अभिनेता के बांद्रा स्थित घर के बाहर गोलीबारी की थी। कुछ महीने पहले, नवी मुंबई पुलिस ने बिश्नोई गिरोह द्वारा खान की हत्या की साजिश का पर्दाफाश किया था, जिसके बाद अभिनेता की सुरक्षा बढ़ा दी गई थी।

Read More सायन इलाके में आवारा कुत्ते पर लोहे की रॉड से हमला करने के आरोप में व्यक्ति गिरफ्तार