मुंबई: अस्थायी रूप से बंद होगा छत्रपति शिवाजी महाराज एयरपोर्ट का टर्मिनल 1 तीन साल के लिए 

Mumbai: Chhatrapati Shivaji Maharaj Airport Terminal 1 will be temporarily closed for three years

मुंबई: अस्थायी रूप से बंद होगा छत्रपति शिवाजी महाराज एयरपोर्ट का टर्मिनल 1 तीन साल के लिए 

मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज एयरपोर्ट का टर्मिनल 1 तीन साल के लिए अस्थायी रूप से बंद होगा। इस दौरान इसका रेनोवेशन किया जाएगा। और अधिक यात्रियों को सुविधा देने के लिए CSMIA के टर्मिनल 1 को फिर से विकसित किया जाना है। इस काम में तीन साल लगने की उम्मीद है। इस दौरान यात्रियों को CSMIA के टर्मिनल 2 और नए बने नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर शिफ्ट किया जाएगा।  बता दें कि मुंबई एयरपोर्ट के टर्मिनल 1 का उद्घाटन 2023 में हुआ था।

मुंबई। मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज एयरपोर्ट का टर्मिनल 1 तीन साल के लिए अस्थायी रूप से बंद होगा। इस दौरान इसका रेनोवेशन किया जाएगा। और अधिक यात्रियों को सुविधा देने के लिए CSMIA के टर्मिनल 1 को फिर से विकसित किया जाना है। इस काम में तीन साल लगने की उम्मीद है। इस दौरान यात्रियों को CSMIA के टर्मिनल 2 और नए बने नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर शिफ्ट किया जाएगा।  बता दें कि मुंबई एयरपोर्ट के टर्मिनल 1 का उद्घाटन 2023 में हुआ था। दो साल में ही बड़े नवीनीकरण के लिए इसे बंद किए जाने की उम्मीद है। टर्मिनल नवीनीकरण की योजना इस साल शुरू होगी। नए बदलाव में वर्तमान में मौजूद संरचना को बंद करना शामिल है। 

उम्मीद की जा रही है कि टर्मिनल 1 बंद किए जाने से यात्रियों को कम से कम परेशानी होगी। टर्मिनल 2 और नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट द्वारा गैप भरा जाएगा। रेनोवेशन के बाद मुंबई एयरपोर्ट का टर्मिनल 1 हर साल 2 करोड़ यात्रियों को सेवा दे पाएगा। उसकी वर्तमान क्षमता को 42 फीसदी तक बढ़ाया जाएगा। 

Read More मुंबई एयरपोर्ट पर 6.28 करोड़ रुपये मूल्य के सोने की तस्करी के आरोप में तीन ईरानी नागरिक गिरफ्तार

तीन साल में पूरा होगा रेनोवेशन का काम
अधिकारियों के अनुसार 2029 तक मुंबई एयरपोर्ट के टर्मिनल 1 के रेनोवेशन का काम पूरा जो जाएगा। परियोजना के दूसरे चरण में मौजूद टर्मिनल के आधुनिकीकरण के काम पूरे किए जाएंगे। इसके साथ ही एक नया टर्मिनल भी बनाया जाएगा। यह पूरा काम तीन साल में हो जाएगा। मुंबई एयरपोर्ट पर यात्रियों की संख्या में तेजी से वृद्धि हुई है। आने वाले समय में इसमें और तेजी आने वाली है। इसे देखते हुए टर्मिनल 1 का रेनोवेशन किया जा रहा है। इस दौरान वर्तमान यात्री टर्मिनल भवन का विस्तार भी होगा। टर्मिनल के रेनोवेशन के दौरान इसके बुनियादी ढांचे में बहुत सुधार किए जाने की उम्मीद है।

Read More वेब सीरीज में भारतीय सैनिकों का अपमान; एकता कपूर के खिलाफ बांद्रा की एक मजिस्ट्रेट अदालत ने  9 मई तक पुलिस से रिपोर्ट मांगी

Post Comment

Comment List

No comments yet.

Advertisement

Sabri Human Welfare Foundation

Join Us on Social Media

Latest News

चंडीगढ़ :अमृतपाल सिंह की सांसदी पर मंडराया खतरा? HC में लगाई सीट बचाने की गुहार, कहा- 60 दिन गैर हाजिर और सदस्यता रद्द चंडीगढ़ :अमृतपाल सिंह की सांसदी पर मंडराया खतरा? HC में लगाई सीट बचाने की गुहार, कहा- 60 दिन गैर हाजिर और सदस्यता रद्द
कट्टरपंथी सिख उपदेशक और खडूर साहिब से सांसद अमृतपाल सिंह ने एक बार फिर पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट का...
दिल्ली : ममता बनर्जी के विवादित बोल- महाकुंभ को बताया मृत्‍युकुंभ
मेट्रो लाइन- ५ ठाणे- भिवंडी-कल्याण परियोजना में ३ साल की लेटलतीफी 
मुंबई : एमएमआरडीए ने १,१०० करोड़ रुपए की एलिवेटेड कॉरिडोर परियोजना की घोषणा की
वसई : वसई-विरार शहर में हर महीने एक करोड़ रुपए की बिजली चोरी
मुंबई :  साइबर सेल ने यूट्यूबर समय रैना को किया तलब 
ठाणे : बुजुर्ग महिला को अयोध्या धाम में वीआईपी दर्शन कराने का झांसा देकर जालसाज ने 1.80 लाख रुपये ठग लिए

Advertisement

Sabri Human Welfare Foundation

Join Us on Social Media