महाराष्ट्र : अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी नागरिक और रोहिंग्या समाज देश की सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा - नितेश राणे
Maharashtra: Bangladeshi citizens and Rohingya community living illegally are a big threat to the country's security - Nitesh Rane
.jpg)
महाराष्ट्र के मंत्री और भाजपा नेता नितेश राणे ने कहा कि भारत में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी नागरिक और रोहिंग्या समाज देश की सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा हैं। उन्होंने कहा कि अवैध अप्रवासियों को भारत में रहने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए। राणे ने मुंबई में संवाददाताओं से कहा कि अवैध बांग्लादेशी और रोहिंग्या का यहां रहना हमारे समाज का इस्लामीकरण करने की कोशिश है।
मुंबई : महाराष्ट्र के मंत्री और भाजपा नेता नितेश राणे ने कहा कि भारत में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी नागरिक और रोहिंग्या समाज देश की सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा हैं। उन्होंने कहा कि अवैध अप्रवासियों को भारत में रहने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए। राणे ने मुंबई में संवाददाताओं से कहा कि अवैध बांग्लादेशी और रोहिंग्या का यहां रहना हमारे समाज का इस्लामीकरण करने की कोशिश है। उन्होंने कहा कि पिछले अनुभव से पता चलता है कि यह मुंबई और देश के लिए एक गंभीर खतरा है।
यह शहर या राज्य पर कब्जा करने की कोशिश है। उन्होंने कहा कि मंगल प्रभात लोढ़ा और किरीट सोमैया सहित भाजपा नेता मुंबई के हितों की रक्षा के लिए काम कर रहे हैं।
Today's E Newspaper
Related Posts
Post Comment
Latest News

Comment List