पालघर सांसद ने सड़क दुर्घटना में घायल महिला को दिया फर्स्ट एड

Palghar MP gave first aid to a woman injured in a road accident

पालघर सांसद ने सड़क दुर्घटना में घायल महिला को दिया फर्स्ट एड

महाराष्ट्र के पालघर से सांसद डॉ. हेमंत सावरा ने मुंबई-अहमदाबाद राजमार्ग पर सड़क दुर्घटना की शिकार एक महिला को प्राथमिक चिकित्सा प्रदान की। वायरल वीडियो में सावरा राजमार्ग पर घायल अवस्था में पड़ी एक महिला को देखकर अपना वाहन रोकते हुए दिखाई देते हैं। वह जल्दी से पास में पड़े कार्डबोर्ड के टुकड़ों और लकड़ी सहित उपलब्ध सामग्री एकत्र करते दिखते हैं।

पालघर : महाराष्ट्र के पालघर से सांसद डॉ. हेमंत सावरा ने मुंबई-अहमदाबाद राजमार्ग पर सड़क दुर्घटना की शिकार एक महिला को प्राथमिक चिकित्सा प्रदान की। वायरल वीडियो में सावरा राजमार्ग पर घायल अवस्था में पड़ी एक महिला को देखकर अपना वाहन रोकते हुए दिखाई देते हैं। वह जल्दी से पास में पड़े कार्डबोर्ड के टुकड़ों और लकड़ी सहित उपलब्ध सामग्री एकत्र करते दिखते हैं।

 

Read More मुंबई : 16 वर्षीय लड़की से ऑटो रिक्शा चालक द्वारा छेड़छाड़ और अपहरण का मामला दर्ज

वह घायल महिला को प्राथमिक उपचार देने के लिए अपने साथियों से रूमाल मांगते नजर आते हैं, जिसके पैर की हड्डी टूटी प्रतीत हो रही थी। डॉ. सवारा ने यह सुनिश्चित किया कि महिला को उपचार के लिए उनके वाहन से पास के अस्पताल ले जाया जाए, जबकि वह स्वयं अपनी यात्रा जारी रखने के लिए दूसरी कार में चले गए।

Read More मुंबई :'नाव हादसे के बाद छोटे भाई की तलाश में अस्पतालों के चक्कर