पूर्व विधायक और प्रदेश आदिवासी कांग्रेस के अध्यक्ष डॉ नामदेव उसेंडी बीजेपी में शामिल

Former MLA and State Tribal Congress President Dr. Namdev Usendi joins BJP

पूर्व विधायक और प्रदेश आदिवासी कांग्रेस के अध्यक्ष डॉ नामदेव उसेंडी बीजेपी में शामिल

उसेंडी ने दावा किया कि आदिवासी कांग्रेस के 22 जिला अध्यक्षों ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि राज्य में पार्टी के नेता गुटबाजी में व्यस्त है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेता आदिवासी समाज और गडचिरोली जैसे पिछड़े जिले का विकास नहीं कर सकते, और यही देखकर उन्होंने पार्टी छोड़ने का निर्णय लिया है।

मुंबई: महाराष्ट्र के विदर्भ क्षेत्र में लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को एक बड़ा झटका लगा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पार्टी के पूर्व विधायक और महाराष्ट्र प्रदेश आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डॉ नामदेव उसेंडी ने कांग्रेस छोड़कर भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया है। नागपुर में बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने पार्टी में उनका स्वागत किया। उसेंडी ने आदिवासी समाज पर कांग्रेस द्वारा अन्याय करने का आरोप लगाया है। कांग्रेस ने उसेंडी को 2 बार लोकसभा चुनाव और एक बार विधानसभा की उम्मीदवारी दी थी। 

बता दें कि उसेंडी को उम्मीद थी कि कांग्रेस इस बार भी लोकसभा चुनावों में उन्हें उम्मीदवारी देगी, लेकिन जब ऐसा नहीं हुआ तो उन्होंने बीजेपी का दामन थाम लिया। कांग्रेस ने इस बार गडचिरोली-चिमूर की लोकसभा सीट से डॉक्टर नामदेव दसाराम किरसन को मौका दिया है।

उसेंडी ने दावा किया कि आदिवासी कांग्रेस के 22 जिला अध्यक्षों ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि राज्य में पार्टी के नेता गुटबाजी में व्यस्त है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेता आदिवासी समाज और गडचिरोली जैसे पिछड़े जिले का विकास नहीं कर सकते, और यही देखकर उन्होंने पार्टी छोड़ने का निर्णय लिया है।

बता दें कि 2019 के लोकसभा चुनावों में नामदेव उसेंडी गडचिरोली-चिमूर सीट पर दूसरे नंबर पर रहे थे और उन्हें बीजेपी उम्मीदवार अशोक नेते ने 77 हजार से भी ज्यादा मतों के अंतर से हराया था। 2019 के लोकसभा चुनावों में बीजेपी उम्मीदवार अशोक नेते को 5,19,968 वोट मिले थे जबकि नामदेव को 4,42,442 वोटों से संतोष करना पड़ा था।

हालांकि 2014 के चुनावों में अशोक ने नामदेव को 2.35 लाख से भी ज्यादा मतों के अंतर से पराजित किया था। बता दें कि महाराष्ट्र में कुल 5 चरणों में चुनाव होंगे जिनमें से पहले चरण का मतदान 19 अप्रैल और पांचवें चरण का मतदान 20 मई को संपन्न होगा। लोकसभा चुनावों के तहत वोटों की गिनती 4 जून को की जाएगी।

 

Today's E Newspaper

Join Us on Social Media

Download Free Mobile App

Download Android App

Follow us on Google News

Google News

Rokthok Lekhani Epaper

Post Comment

Comment List

Advertisement

Sabri Human Welfare Foundation

Join Us on Social Media

Latest News

मुंबई आईआईटी मनपा के 300 इंजीनियरों को देगी  ट्रेनिंग... सड़कों को सीमेंटेड करने में मिलेगी मदद मुंबई आईआईटी मनपा के 300 इंजीनियरों को देगी ट्रेनिंग... सड़कों को सीमेंटेड करने में मिलेगी मदद
मुंबई में बड़े पैमाने पर सड़कों के सीमेंटेड का कमा चल रहा है। सीमेंटेड करने के दौरान गुणवत्ता बेहतर को...
कांग्रेस एक भी मुस्लिम उम्मीदवार को चुनाव मैदान में नहीं उतार सकी - सपा नेता अबू आजमी
गोरेगांव से कांदिवली तक 4.5 किमी लंबा रूट लगभग तैयार... मुंबई लोकल की एसी में जानें कब कर सकेंगे सफर
निजी अस्पतालों में इलाज करा रहे मलेरिया मरीजों की निगरानी करेगी बीएमसी
35 वर्षीय महिला को गोरेगांव में डंपर ट्रक ने कुचल दिया
महराष्ट्र के 48 सीट में मुस्लिमों को टिकट न मिलने पर कांग्रेस के आरिफ नसीम खान ने प्रचार करने से किया इनकार
कांग्रेस को महिलाओं का सोना कभी छीनने नहीं देंगे - अमरावती से बीजेपी उम्मीदवार नवनीत राणा

Advertisement

Sabri Human Welfare Foundation

Join Us on Social Media