मुंबई के मानखुर्द इलाके में पिता ने की किडनी की बीमारी से जूझ रहे बेटे की हत्या, गिरफ्तार
Father kills son suffering from kidney disease in Mankhurd area of Mumbai, arrested
मुंबई के मानखुर्द इलाके में एक पिता ने अपने बेटे की बीमारी से तंग आकर उसको मौत की नींद सुला दिया। घटना शनिवार 13 अप्रैल को घटी। फ्री प्रेस जनरल के मुताबिक, आरोपी की पहचान मंडला निवासी 37 वर्षीय इमरान अंसारी के रूप में हुई है। मृतक बेटा डेढ़ वर्षीय अफान था। पुलिस ने आरोपी पिता इमरान को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में आगे की कार्यवाही की जा रही है।
मुंबई: मुंबई के मानखुर्द इलाके में एक पिता ने अपने बेटे की बीमारी से तंग आकर उसको मौत की नींद सुला दिया। घटना शनिवार 13 अप्रैल को घटी। फ्री प्रेस जनरल के मुताबिक, आरोपी की पहचान मंडला निवासी 37 वर्षीय इमरान अंसारी के रूप में हुई है। मृतक बेटा डेढ़ वर्षीय अफान था। पुलिस ने आरोपी पिता इमरान को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में आगे की कार्यवाही की जा रही है।
रिपोर्ट के मुताबिक, इमरान अपनी पत्नी सकीना और बेटे अफान के साथ रह रहा था। अफान जन्म से किडनी की बीमारी से पीड़ित था, जिसके इलाज में काफी पैसा खर्च हो रहा था। सकीना ने पुलिस को बताया कि शनिवार को जब अफान को अचानक दर्द शुरू हुआ तब घर पर केवल इमरान मौजूद था। जब वह वापस लौटी तो अफान शांत अवस्था में सो रहा था। अफान को बेहोश समझकर सकीना उसे नजदीकी अस्पताल ले गई।
अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों ने बताया कि अफान के सिर पर चोट लगी है। चोट की वजह से डॉक्टरों ने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने इमरान से पूछताछ की तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। उसने बताया कि अफान के रोने से तंग आकर उसने उसे जमीन पर पटक दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। इमरान ने बताया कि वह अफान की बीमारी में हो रहे खर्च से भी परेशान था।
Comment List