सिर्फ 15 मिनट में सी लिंक से मरीन ड्राइव का सफर

Travel from Sea Link to Marine Drive in just 15 minutes

   सिर्फ 15 मिनट में सी लिंक से मरीन ड्राइव का सफर

मुंबई: लोकसभा चुनाव के परिणाम आने के बाद मुंबईकरों को बड़ा तोहफा मिलने वाला है। मुंबईकर बांद्रा -वर्ली सी लिंक से होते हुए कोस्टल रोड के जरिए मरीन ड्राइव का सफर सिर्फ 15 मिनट में तय कर सकेंगे। बीएमसी 31 मई तक कोस्टल रोड के गर्डर को बांद्रा-वर्ली सी लिंक से जोड़ देगी।

मुंबई: लोकसभा चुनाव के परिणाम आने के बाद मुंबईकरों को बड़ा तोहफा मिलने वाला है। मुंबईकर बांद्रा -वर्ली सी लिंक से होते हुए कोस्टल रोड के जरिए मरीन ड्राइव का सफर सिर्फ 15 मिनट में तय कर सकेंगे। बीएमसी 31 मई तक कोस्टल रोड के गर्डर को बांद्रा-वर्ली सी लिंक से जोड़ देगी। उसके बाद जून के पहले सप्ताह में लोग बांद्रा-वर्ली सी लिंक के जरिए कोस्टल रोड होते हुए मरीन ड्राइव तक बिना रुके सफर कर सकेंगे। 

एक इंजिनियर ने बताया कि कोस्टल रोड और बांद्रा-वर्ली सी लिंक को जोड़ने के लिए 2000 मीट्रिक टन का बो स्ट्रिंग स्पैन तैयार करवाया गया है। इसे मझगांव डॉक यार्ड (न्हावा) से लोड कर 21 अप्रैल तक कोस्टल रोड साइट पर पहुंचाया जाएगा। उसके बाद इसे सी लिंक से जोड़ने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। हमें उम्मीद है कि 31 मई तक कोस्टल रोड और सी लिंक को गर्डर के जरिए जोड़ दिया जाएगा। उसके बाद जून के पहले सप्ताह में सी लिंक से होते हुए वाहन कोस्टल रोड के जरिए सीधे मरीन ड्राइव जा सकेंगी। 

Read More  मुंबई में जागृति नगर और घाटकोपर मेट्रो स्टेशनों के बीच मेट्रो सेवाएं आज शाम 6 बजे से निलंबित रहेंगी।

10.58 किमी लंबे कोस्टल रोड के एक हिस्से यानी वर्ली से मरीन ड्राइव को 12 मार्च 2024 को आवागमन के लिए खोला गया। टोल फ्री कोस्टल रोड का सफर अब तक लगभग पांच लाख गाड़ियां कर चुकी हैं। बांद्रा-वर्ली सी लिंक की लंबाई 5.6 किमी है। इस तरह दोनों को मिलाकर लगभग 16 किमी का सफर आसान हो जाएगा। अधिकारी ने बताया कि बांद्रा-वर्ली सी लिंक का कोस्टल रोड से कनेक्ट होने के बाद यह दूरी महज 15 मिनट में पूरी की जा सकेगी।

Read More घाटकोपर होर्डिंग ढहने वाली जगह पर लगातार तीसरे दिन भी जारी है बचाव अभियान

Today's E Newspaper

Join Us on Social Media

Download Free Mobile App

Download Android App

Follow us on Google News

Google News

Rokthok Lekhani Epaper

Post Comment

Comment List

Advertisement

Sabri Human Welfare Foundation

Join Us on Social Media

Latest News

पुणे पोर्श दुर्घटना में 2 की मौत: क्या बोले फड़णवीस?  पुणे पोर्श दुर्घटना में 2 की मौत: क्या बोले फड़णवीस?
महाराष्ट्र। पुणे पुलिस प्रमुख ने मंगलवार को कहा कि मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और गृह मंत्री देवेन्द्र फड़णवीस ने कथित तौर...
मुंबई में आचार संहिता उल्लंघन के आरोप में तीन पर मामला दर्ज
महाराष्ट्र एचएससी परिणाम 2024 घोषित, 93.37% छात्र उत्तीर्ण
मुंबई हवाई अड्डे पर एमिरेट्स उतरने वाला विमान राजहंस के झुंड में उड़ा 40 पक्षी की मौत
मुंबई के वर्ली में शिवसेना (यूबीटी) के पोलिंग बूथ एजेंट शौचालय के अंदर पाए गए मृत
पुणे में 3 करोड़ की कार से युवक-युवती को कुचला, नाबालिग के खिलाफ केस दर्ज
मुंबई के सायन में मतदान के दौरान कांग्रेस और बीजेपी कार्यकर्ताओं के बीच झड़प

Advertisement

Sabri Human Welfare Foundation

Join Us on Social Media