3.72 करोड़ का सोना इंदौर में कार से मिला, मुंबई का व्‍यापरी गिरफ्तार...

3.72 crore gold found in car in Indore, Mumbai businessman arrested

3.72 करोड़ का सोना इंदौर में कार से मिला, मुंबई का व्‍यापरी गिरफ्तार...

इंदौर में सोने की तस्करी के मामले में राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने मुंबई के एक कारोबारी को गिरफ्तार किया है। डीआरआई ने 30 अगस्त को राजेंद्र नगर के पास एबी रोड पर एक कार के अंदर से तस्करी का सोना बरामद किया था।

इंदौर : इंदौर में सोने की तस्करी के मामले में राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने मुंबई के एक कारोबारी को गिरफ्तार किया है। डीआरआई ने 30 अगस्त को राजेंद्र नगर के पास एबी रोड पर एक कार के अंदर से तस्करी का सोना बरामद किया था।

इसका कुल वजन 7 किलो 100 ग्राम है। कार में बनाई गई एक विशेष खाली जगह से कुल आठ सोने के बिस्कुट बरामद किए गए। यह विदेशी सोना दुबई और स्विटजरलैंड की रिफाइनरियों से तस्करी के जरिए भारत लाया गया। सफेद रंग की कार में दो व्यक्ति सोना लाने के लिए मुंबई से इंदौर आ रहे थे। डीआरआई ने तस्करी का सोना ला रहे दोनों युवकों को पकड़ा और उनसे इस मामले में पूछताछ की।

Read More मुंबई : विशेष एसीबी अदालत के आदेश को चुनौती देने के लिए कानूनी कदम उठाएगा सेबी

उन्होंने मुंबई के बिजनेसमैन का नाम लिया। मुंबई के कारोबारी को डीआरआई ने दोनों आरोपितों की निशानदेही पर मौके से गिरफ्तार कर लिया। बरामद किए गए सोने की बाजार कीमत 3.72 करोड़ रुपये आंकी गई है।

Read More मुंबई निकाय चुनाव के लिए एक होंगे ठाकरे ब्रदर्स! राज और उद्धव की मुलाकात से तेज राजनीतिक अटकलें

ऐसा कहा जा रहा है कि देश के अलग-अलग हवाई अड्डों से विदेशी सोने की तस्करी कर मुंबई भेजा जा रहा है। वहीं से देशभर के बाजारों में इसकी खपत हो रही है। तस्करी का सोना मुंबई से लाया जाता है। दरअसल, विदेशी सोने पर टैक्स और ड्यूटी से बचने के बाद कम से कम 10 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत कम हो जाती है।

Read More मुंबई: CM फडणवीस ने महाराष्ट्र पुलिस सम्मेलन में भाग लिया... विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई

99.99 प्रतिशत शुद्धता वाले इस सोने में स्थानीय ज्वैलर्स ने मिलावट की है ताकि इसे और अधिक लाभदायक सौदा बनाया जा सके। विदेशों से इसलिए कानून को ताक पर रखकर बड़े पैमाने पर तस्करी कर सोना मंगवाया जा रहा है। डीआरआई इंदौर ने इस साल अब तक कुल आठ किलो विदेशी सोना बरामद किया है।

Read More मुंबई:  बड़े-बड़े कंपनियों में अकाउंटिंग के कॉन्ट्रैक्ट का लालच दिया और 1.64 करोड़ रुपये ठग लिए