महाराष्ट्र में नासिक-पुणे हाईवे पर युवक की धारदार हथियार से हत्या...

Youth murdered with sharp weapon on Nashik-Pune highway in Maharashtra

महाराष्ट्र में नासिक-पुणे हाईवे पर युवक की धारदार हथियार से हत्या...

नासिक  : महाराष्ट्र में नासिक-पुणे हाईवे पर विजय ममता सिनेमा हाउस के सामने शिवाजीनगर क्षेत्र में डांडिया खेलने पर एक युवक की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। यह घटना मंगलवार रात की है और इस घटना के बाद इलाके में तनाव की स्थिति बन उत्पन्न हो गयी है।

नासिक  : महाराष्ट्र में नासिक-पुणे हाईवे पर विजय ममता सिनेमा हाउस के सामने शिवाजीनगर क्षेत्र में डांडिया खेलने पर एक युवक की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। यह घटना मंगलवार रात की है और इस घटना के बाद इलाके में तनाव की स्थिति बन उत्पन्न हो गयी है।

उपनगर पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान बाबू लूत के तौर पर हुई है। यह और घटना शिवाजी नगर इलाके में विजय ममता सिनेमा हॉल के सामने एक समूह द्वारा आयोजित डांडिया रास कार्यक्रम के दौरान हुई।

Read More पुणे :अपराधी के साथ मुठभेड़ के दौरान डीसीपी सहित दो पुलिस अधिकारी घायल

पुलिस ने बताया कि मामूली बात को लेकर बाबू लूत और चार-पांच अन्य लोगों के बीच झगड़ा हो गया, जो गाली-गलौज और हाथापाई में बदल गया, जिसके बाद गुस्साए हत्यारों ने बाबू लूत पर धारदार हथियारों से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया।

Read More मुंबई: वक्फ संशोधन विधेयक को लेकर केंद्र सरकार की नीयत ठीक नहीं - सांसद अरविंद सावंत

इस घटना के बाद डांडिया वादकों में दहशत फैल गई और कार्यकर्ता इधर-उधर भागने लगे, जबकि घायल बाबू लूत को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया,जहां बुधवार सुबह उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई।

Read More नासिक: सावरकर पर टिप्पणी को लेकर अदालत का निर्देश, राहुल गांधी जमानत के लिए व्यक्तिगत रूप से रहें मौजूद...

इस सिलसिले में उपगर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने इस मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें से तीन नाबालिग हैं।

Read More पुणे :  बस डिपो में  महिला के साथ दुष्कर्म से जुड़े मामले में परिवहन निगम के चार अधिकारि निलंबित

वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक नीलेश मैनकर के मार्गदर्शन में आगे की जांच जारी है। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस उपायुक्त विजय खरात तथा सहायक पुलिस आयुक्त डॉ. सिद्धेश्वर धूमल मौके पर पहुंचे।

Post Comment

Comment List

Advertisement

Sabri Human Welfare Foundation

Join Us on Social Media

Latest News

मुंबई : महाराष्ट्र में भाजपा शासन औरंगजेब से भी बदतर - शिवसेना नेता संजय राउत  मुंबई : महाराष्ट्र में भाजपा शासन औरंगजेब से भी बदतर - शिवसेना नेता संजय राउत 
शिवसेना नेता संजय राउत ने शुक्रवार को महाराष्ट्र में भाजपा शासन को औरंगजेब से भी बदतर बताया और दावा किया...
मुंबई : 74 वर्षीय व्यवसायी को हनीट्रैप में फंसाकर उससे 18.5 लाख रुपये ऐंठने के आरोप में एक महिला को गिरफ्तार
दादर रेलवे स्टेशन पर नशे में धुत व्यक्ति ने महिला को गलत तरीके से छूने के बाद यात्रियों ने की पिटाई 
ठाणे : उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने ठाणे में अपने आवास पर होली मनाई
नई दिल्ली : पाक ने ट्रेन हाईजैक का आरोप भारत पर लगाया; भारत ने दिया मुंहतोड़ जवाब
नई दिल्ली : साइबर क्राइम मामलों में शामिल 3962 से ज्यादा स्काइप आईडी और 83,668 वॉट्सऐप अकाउंट्स की पहचान करके किए ब्लॉक  
मुंबई : सीबीआई ने मुलुंड रेलवे स्टेशन के स्टेशन मास्टर को 9,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों किया गिरफ्तार 

Advertisement

Sabri Human Welfare Foundation

Join Us on Social Media