ठाणे जिले के डोंबिविली में मजदूर ने अधेड़ को लात मारकर उतारा मौत के घाट... थूकने को लेकर हुआ था विवाद
A laborer kicked a middle-aged man to death in Dombivili of Thane district. There was a dispute over spitting.
4.jpg)
महाराष्ट्र के ठाणे जिले के डोंबिविली में मामूली कहासुनी को लेकर हुए विवाद में एक मजदूर ने 52 साथ के अधेड़ शख्स की कथित तौर लात मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने रविवार को ये जानकारी दी।
ठाणे : महाराष्ट्र के ठाणे जिले के डोंबिविली में मामूली कहासुनी को लेकर हुए विवाद में एक मजदूर ने 52 साथ के अधेड़ शख्स की कथित तौर लात मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने रविवार को ये जानकारी दी।
विष्णु नगर पुलिस थाने के निरीक्षक आरएम खिलारे ने बताया कि ये घटना शनिवार दोपहर करीब एक बजे हुई। 52 के अधेड़ और 19 साल के आरोपी के बीच थूकने को लेकर झगड़ा हुआ था, जिसके बाद ये वारदात घटी। पुलिस ने आरोपी शख्स को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस की तरफ से मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी ने कथित तौर पर पीड़ित विजय पटवा को धक्का दिया और लात मारी। आरएम खिलारे ने बताया कि, पीड़ित बेहोश हो गया और उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
अधिकारी ने बताया कि शिकायत के आधार पर पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) के तहत आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और शव को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया है। 52 साल के शख्स की हत्या के बाद उसके परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।
बता दें कि ठाणे में अपराध की वारदातें लगातार बढ़ी हैं। बीते शुक्रवार यानी 9 दिसंबर 2022 को ठाणे शहर में हत्या की एक सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया गया था। यहां पांच लोगों ने चाकू और सरिया से हमला कर एक युवक को बेरहमी से मार डाला था। मामलें में हत्या का एक आरोपी भी घायल हुआ था जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। चार आरोपियों की तलाश जारी है।
Today's E Newspaper
Related Posts
Post Comment
Latest News
.jpg)
Comment List