पुणे में अंधविश्वास का अंधा खेल...महिला प्रेगनेंट हो इसलिए तांत्रिक ने खिलाया इंसान के हड्डी का चुर्ण

Blind game of superstition in Pune... woman becomes pregnant so Tantrik fed human bone powder

पुणे में अंधविश्वास का अंधा खेल...महिला प्रेगनेंट हो इसलिए तांत्रिक ने खिलाया इंसान के हड्डी का चुर्ण

पुणे में काले जादू के चक्कर में एक महिला को इंसानी हड्डी का चूरन खिलाने की घटना सामने आई है। यह इसलिए किया गया ताकि महिला गर्भ धारण कर सके। पुलिस ने शुक्रवार को कहा कि इस मामले में सात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। 

महाराष्ट्र : महाराष्ट्र के पुणे में काले जादू के चक्कर में एक महिला को इंसानी हड्डी का चूरन खिलाने की घटना सामने आई है। यह इसलिए किया गया ताकि महिला गर्भ धारण कर सके। पुलिस ने शुक्रवार को कहा कि इस मामले में सात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। 

सिंहगढ़ रोड पुलिस थाने के निरीक्षक जयंत राजुरकर ने कहा कि आरोपियों में पति, उनके माता-पिता, उनके भाई और अन्य रिश्तेदार शामिल हैं। दर्ज कराई गई शिकायत में एक महिला तांत्रिक का भी उल्लेख है। 

Read More नासिक : कार में करीब 500 किलोग्राम 'बीफ' ले जाने के आरोप में छह लोग गिरफ्तार

पुलिस अधिकारी ने बताया कि 28 वर्षीय पीड़िता की शादी 2019 में हुई थी लेकिन उसके कोई बच्चा नहीं था। इसलिए उसका पति, ससुराल वाले और अन्य आरोपी अमावस्या के दौरान काला जादू करते थे। उसने आरोप लगाया है कि इंसानी हड्डी का चूरन के साथ पानी पीने के लिए उसे मजबूर किया गया। उसे कथित तौर पर एक विशेष झरने में नहाने के लिए भी मजबूर किया गया था।

Read More सिंधुदुर्ग: मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस लापरवाह तरीके से शासन कर रहे हैं और उनके मंत्रिमंडल का हर मंत्री एक नमूना है - हर्षवर्धन सपकाल 

पुलिस के मुताबिक, महिला ने यह भी आरोप लगाया है कि आरोपी उसे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करता था ताकि उसके माता-पिता से पैसे लेने के लिए दबाव डाला जा सके। राजुरकर ने बताया कि सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। 

Read More चंद्रपुर: सीटीपीएस में उपयोग किया जाने वाला कोयला घटिया किस्म का; 10 किलोमीटर तक प्रदूषण फैल रहा है 

 

Read More भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने का संकल्प लिया विधायक टी राजा सिंह ने

 

Post Comment

Comment List

No comments yet.

Advertisement

Sabri Human Welfare Foundation

Join Us on Social Media

Latest News

नई दिल्ली: ऑनलाइन जुए और सट्टेबाजी; प्रभावशाली कानून बनाने की तैयारी नई दिल्ली: ऑनलाइन जुए और सट्टेबाजी; प्रभावशाली कानून बनाने की तैयारी
केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना तकनीक मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा है कि ऑनलाइन जुए और सट्टेबाजी पर अंकुश लगाने के...
मुंबई: 23 मार्च को मनसे पार्टी की नई संरचना सामने आएगी; गुड़ी पड़वा के मौके पर रैली 
मुंबई:  अवैध प्रवासियों के खिलाफ कार्रवाही; अवैध बांग्लादेशियों के खिलाफ कार्रवाई तेज
दिल्ली : प्रतिस्पर्धा आयोग ने दिल्ली-एनसीआर और मुंबई में एक साथ कई विदेशी मीडिया विज्ञापन कंपनियों के दफ्तरों पर छापेमारी
डंपिंग ग्राउंड में मलमूत्र विसर्जित करने से भड़के ग्रामीण
डोंबिवली जल परिवहन प्रकल्प रो-रो सेवा के जेट्टी निर्माण कार्य का भूमिपूजन संपन्न हुआ
डारलीपुट-पदुआ स्टेशनों के बीच ट्रैक का काम होना है जिसके चलते कई यात्री ट्रेनों का संचालन रद्द किया

Advertisement

Sabri Human Welfare Foundation

Join Us on Social Media