मुंबई के भांडुप इलाके में मकान का स्लैब गिरने से दो व्यक्ति की मौत... मरमम्त का चल रहा था काम
Two people died due to falling slab of a house in Bhandup area of Mumbai. Repair work was going on.
भांडुप इलाके में एक मंजिल वाले मकान का स्लैब गिर गया है। मकान का हिस्सा गिरने से दो लोगों की मौत हो गई। दमकल विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी है कि मकान का स्लैब गिरने से वह व्यक्ति उसमें दब गए जिस कारण दो लोगों की जान चली गई है। उन्होंने कहा कि घटना सुबह करीब 9.45 बजे हुई है। यह घटना उस दौरान हुई जब हुडीपाड़ा इलाके में स्थित मकान में मरम्मत का काम चल रहा था।
मुंबई : मुंबई के भांडुप इलाके में एक मंजिल वाले मकान का स्लैब गिर गया है। मकान का हिस्सा गिरने से दो लोगों की मौत हो गई। दमकल विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी है कि मकान का स्लैब गिरने से वह व्यक्ति उसमें दब गए जिस कारण दो लोगों की जान चली गई है। उन्होंने कहा कि घटना सुबह करीब 9.45 बजे हुई है। यह घटना उस दौरान हुई जब हुडीपाड़ा इलाके में स्थित मकान में मरम्मत का काम चल रहा था।
दमकल विभाग के अधिकारी ने कहा कि राजकुमार धोत्रे और रामानंद यादव के रूप में पहचाने गए दो लोगों को अस्पताल ले जाया गया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि दमकल विभाग, पुलिस और स्थानीय निकाय के अधिकारी मौके पर पहुंचे गए हैं। साथ ही घटनास्थल पर राहत बचाव का कार्य जारी है।

