बवंडर से अमेरिका में मरने वालों की संख्या 32 हुई... लोगों ने भयावह मंजर की सुनाई आपबीती

The death toll in the US due to the tornado was 32 ... People narrated the horrific scene

बवंडर से अमेरिका में मरने वालों की संख्या 32 हुई... लोगों ने भयावह मंजर की सुनाई आपबीती

टेनिसी काउंटी में नौ लोगों की जान चली गई। वेन और अरकंसास में चार, सुलिवन और इंडियाना में तीन और इलिनोइस में चार लोगों की मौत हो गई। अन्य मरने वाले अलबामा और मिसीसिपी के हैं। इस बवंडर ने भारी तबाही मचाई है। अरकंसास में कई घर और शापिंग सेंटर क्षतिग्रस्त हो गए और इलिनोइस में एक कंसर्ट के दौरान थिएटर की छत ध्वस्त हो गई। पेड़ जड़ से उखड़कर घरों पर गिर गए।

वाशिंगटन : अमेरिका के दक्षिण और मध्य पश्चिम में बवंडर से मरने वालों की संख्या बढ़कर 32 हो गई है। टेनिसी काउंटी में नौ लोगों की जान चली गई। वेन और अरकंसास में चार, सुलिवन और इंडियाना में तीन और इलिनोइस में चार लोगों की मौत हो गई। अन्य मरने वाले अलबामा और मिसीसिपी के हैं। इस बवंडर ने भारी तबाही मचाई है। अरकंसास में कई घर और शापिंग सेंटर क्षतिग्रस्त हो गए और इलिनोइस में एक कंसर्ट के दौरान थिएटर की छत ध्वस्त हो गई। पेड़ जड़ से उखड़कर घरों पर गिर गए।

लोगों ने बवंडर के गुजर जाने के बाद उस भयावह मंजर को साझा किया। एशले मैकमिलन ने कहा कि जब बवंडर आया, तो वह पति और बच्चों के साथ घर पर थी। हमें घर के अंदर तेज आवाज सुनाई पड़ रही थी। हम बाथरूम में जा छिपे। हमने एक दूसरे को पकड़ रखा था और ईश्वर से प्रार्थना कर रहे थे। हम काफी डरे हुए थे। उम्मीद नहीं थी जान बचेगी, लेकिन अचानक बवंडर गुजर गया। चारों ओर सन्नाटा छा गया।  वहीं, जेफरी डे ने कहा कि समाचार में सुना कि बवंडर ने पास के एक इलाके को निशाना बनाया है।

Read More बांद्रा : अवैध रूप से दवाइयों का आयात करने और बिना रसीद के उन्हें बेचने के आरोप में सात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज 

मैंने अपनी बेटी को पास बुला लिया। उसके कुछ समय बाद ही बवंडर आ गया। मेरी बेटी मुझसे पूछ रही थी क्या करूं पापा। मुझे कुछ समझ में नहीं आ रहा था कि उस समय क्या जवाब दूं। फिर कुछ समय बाद बवंडर गुजर गया। बता दें कि अरकांसास की गवर्नर सारा हकाबी सैंडर्स ने पुष्टि की है कि राज्य के मेम्फिस, टेनेसी और वेन, अरकांसास में बड़े पैमाने पर बवंडर से तबाही हुई है। अरकांसास राज्य में करीब 90 हजार घरों की बिजली गुल हो गई है। बवंडर की वजह से अरकांसास में कई इमारतें क्षतिग्रस्त हो गईं और मलबे में लोग फंस गए।

Read More  जलगांव : हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई और 22 अन्य घायल

Today's E Newspaper

Follow us on Dailyhunt

Dailyhunt Rokthok lekhani

Download Free Mobile App

Download Android App

Follow us on Google News

Google News

Video

Post Comment

Comment List

Advertisement

Sabri Human Welfare Foundation

Join Us on Social Media

Latest News

मुंबई: एमडी ड्रग्स फैक्ट्री में छापा; 4 किलो ड्रग्स जब्त मुंबई: एमडी ड्रग्स फैक्ट्री में छापा; 4 किलो ड्रग्स जब्त
मुंबई में पुलिस ने एमडी ड्रग्स फैक्ट्री में छापा मारा। पुलिस ने छापेमारी कर 4 किलो ड्रग्स जब्त किया, जिसकी...
मुंबई : ईडी ऑफिस में लगी आग गंभीर मुद्दा - सुप्रिया सुले
मुंबई : बस सेवाओं का किराया दोगुना
नई दिल्ली : आतंकी हमलों के मास्टरमाइंड तहव्वुर राणा को कोर्ट में किया पेश, NIA ने मांगा 12 दिन का रिमांड
मुंबई पुलिस ने अल्पकालिक वीज़ा पर आए 17 पाकिस्तानी नागरिकों को वापस भेजा
मुंबई :  दो गुटों के बीच विवाद; हिंसक झड़प के दौरान दुकानों और वाहनों में जमकर तोड़फोड़
मुंबई :  पुलिस कमिश्नर विवेक फणसलकर के रिटायरमेंट को लेकर पुलिस विभाग और राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं जोरों पर

Advertisement

Sabri Human Welfare Foundation

Join Us on Social Media