महाराष्ट्र CM शिंदे का स्वागत करना पड़ा भारी, मायावती ने 2 पूर्व मंत्रियों को BSP से किया निष्कासित...

It was heavy to welcome Maharashtra CM Shinde, Mayawati expelled 2 former ministers from BSP...

महाराष्ट्र CM शिंदे का स्वागत करना पड़ा भारी, मायावती ने 2 पूर्व मंत्रियों को BSP से किया निष्कासित...

महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे के स्वागत में शामिल होने की वजह से निकाला गया है। बस्ती के बसपा जिलाध्यक्ष जयहिंद गौतम ने लेटर जारी करते हुए राज किशोर सिंह और बृज किशोर सिंह को निष्कासित किए जाने की कार्रवाई की है। बसपा ने अनुशासनहीनता और पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने की वजह से दोनों कद्दावर नेताओं के खिलाफ ऐक्शन लिया है।

लखनऊ: बहुजन समाज पार्टी सुप्रीमो मायावती ने निकाय चुनाव के ऐलान के बीच पार्टी से जुड़े दो कद्दावर नेताओं पर ऐक्शन लिया है। यूपी सरकार में पूर्व मंत्री रह चुके राज किशोर सिंह और बृज किशोर सिंह को बसपा ने निष्कासित कर दिया है। बस्ती और निकट जिलों में प्रभाव रखने वाले दोनों भाइयों को अयोध्या में महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे के स्वागत में शामिल होने की वजह से निकाला गया है। बस्ती के बसपा जिलाध्यक्ष जयहिंद गौतम ने लेटर जारी करते हुए राज किशोर सिंह और बृज किशोर सिंह को निष्कासित किए जाने की कार्रवाई की है। बसपा ने अनुशासनहीनता और पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने की वजह से दोनों कद्दावर नेताओं के खिलाफ ऐक्शन लिया है।

निकाय चुनाव से पहले यह बड़ी कार्रवाई है। राजकिशोर सिंह 3 बार के विधायक और सपा सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे हैं। उनकी गिनती कद्दावर नेताओं में होती है। वहीं उनके छोटे भाई बृजकिशोर सिंह डिंपल को राज्यमंत्री का दर्जा दिया गया था। 2019 में दोनों ने सपा छोड़कर कांग्रेस और फिर एक साल बाद बसपा का दामन थाम लिया था। महाराष्ट्र सीएम एकनाथ शिंदे के करीबी होने पर हुई कार्रवाई। अयोध्या में महाराष्ट्र सीएम और उनकी कैबिनेट का दोनों भाइयों की तरफ से भव्य स्वागत किया गया था। रविवार को शिंदे, फड़णवीस के साथ ही महाराष्ट्र के मंत्री भी रामलला के दर्शन करने आए हुए थे।

Read More महाराष्ट्र : स्जिद या ईदगाह पर नमाज पढ़ने के लिए गाइडलाइन जारी हो - संजय निरुपम