महाराष्ट्र के सतारा में तेज रफ़्तार कार ने मारी बाइक को जोरदार टक्कर... मौके पर गई एक की जान!
A speeding car rammed into a bike in Satara, Maharashtra... One died on the spot!
गोरेगांव वांगी आने के दौरान सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने वाघमोड़े के बाइक को टक्कर मार दी। इसमें वाघमोड़े की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। यह दुर्घटना तालुका के पुसेसावली-कडेपूर मार्ग पर गोरेगांव वंगी में हुई। इस मामले में दादासो विष्णु घागरे ने देर रात औंध पुलिस स्टेशन में शिकायत दी। पुलिस उपनिरीक्षक गंगाप्रसाद केंद्र सहायक पुलिस निरीक्षक दत्तात्रय दरादे के मार्गदर्शन में आगे की जांच कर रहे हैं।
महाराष्ट्र : महाराष्ट्र के सतारा में एक भयानक हादसा हुआ है। खटाव तालुका के पुसेसावली-कडेपुर मार्ग पर गोरेगांव वांगी में एक बाइक और कार की टक्कर हो गई। इस भीषण टक्कर में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गयी और एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी। मृतक की पहचान प्रकाश पांडुरंग वाघमोड़े के रूप में हुई है। प्रकाश की पत्नी छाया वाघमोड़े गंभीर रूप से घायल हो गई हैं।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, प्रकाश वाघमोड़े अपनी पत्नी के साथ कुपवाड़-मिराज की तरफ से अपनी बाइक से कडेपूर होते हुए सतारा जा रहे थे।