दिल्ली नहीं जाऊंगा... नागपुर से लडूंगा चुनाव - फडणवीस
Will not go to Delhi...will contest elections from Nagpur - Fadnavis
14.jpg)
जब फडणवीस से मंत्रिमंडल विस्तार के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि हम कोशिश कर रहे हैं कि नागपुर में अगले महीने होने वाले शीतकालीन सत्र से पहले मंत्रिमंडल विस्तार हो जाए। उनके इस बयान को काफी अहम माना जा रहा है। विस्तार न होने से शिंदे गुट में काफी नाराज़गी है।
मुंबई : राज्य के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने साफ़ किया है कि वे अगले साल 2024 में लोकसभा चुनाव लड़ कर दिल्ली नहीं जाने वाले हैं। उन्होंने कहा कि वे नागपुर से ही अगला विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। फडणवीस ने यह बात गुरुवार को अपने आवास पर संवाददाताओं से हुई बातचीत में कही।
पिछले कई महीनों से ऐसी चर्चा चल रही थी कि केन्द्रीय नेतृत्व फडणवीस को दिल्ली की राजनीति में मौका देने का मन बना रहा है। लेकिन फडणवीस ने ऐसी सभी कयासों को खारिज किया है। वे मौजूदा समय में नागपुर दक्षिण-पश्चिम विधानसभा सीट का प्रतिनिधित्व करते हैं।
जब फडणवीस से मंत्रिमंडल विस्तार के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि हम कोशिश कर रहे हैं कि नागपुर में अगले महीने होने वाले शीतकालीन सत्र से पहले मंत्रिमंडल विस्तार हो जाए। उनके इस बयान को काफी अहम माना जा रहा है। विस्तार न होने से शिंदे गुट में काफी नाराज़गी है।
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि देश के लोगों ने पहले ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक और कार्यकाल देने का मन बना लिया है। उन्होंने कहा कि 2024 के आम चुनाव में भी बीजेपी भारी बहुमत के साथ जीत दर्ज करेगी। विपक्ष जितना भी जोर लगा ले, लोग अपना मन नहीं बदलेंगे।
उपमुख्यमंत्री ने मराठा नेता मनोज जरांगे पाटिल के जारी राज्य व्यापी दौरे के बारे में कहा कि उनकी प्राथमिकता कानून-व्यवस्था सुनिश्चित करने की है। मैंने सभी मंत्रियों से यह सुनिश्चित करने के लिए कहा है कि कहीं भी किसी प्रकार का तनाव न हो। उन्होंने कहा कि सीएम एकनाथ शिंदे ने मराठा समाज को आरक्षण दिलाने का वादा किया है। ऐसे में सभी को इस पर विश्वास करना चाहिए।