अजित की टिप्पणियों को गंभीरता से नहीं लेना चाहिए- सुप्रिया

Ajit's comments should not be taken seriously - Supriya

अजित की टिप्पणियों को गंभीरता से नहीं लेना चाहिए- सुप्रिया

सुप्रिया सुले ने अपने भतीजे रोहित को बच्चा कहने पर महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार पर तंज कसा है। सुप्रिया ने कहा कि अजित अब वरिष्ठ नागरिक हैं। उनकी टिप्पणियों को गंभीरता से नहीं लेना चाहिए। दरअसल विधायक रोहित पवार ने राकांपा के अजीत गुट की आलोचना की थी।

मुंबई : राकांपा की सांसद सुप्रिया सुले ने अपने भतीजे रोहित को बच्चा कहने पर महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार पर तंज कसा है। सुप्रिया ने कहा कि अजित अब वरिष्ठ नागरिक हैं। उनकी टिप्पणियों को गंभीरता से नहीं लेना चाहिए। दरअसल विधायक रोहित पवार ने राकांपा के अजीत गुट की आलोचना की थी।

इसे लेकर जब अजीत से प्रतिक्रिया मांगी गई तो उन्होंने कहा, वह अभी भी बच्चा है। वह उतना वरिष्ठ नहीं है कि मैं उसे जवाब दूं। पार्टी कार्यकर्ता या हमारा प्रवक्ता उसकी आलोचना का जवाब देगा।

Read More मुंबई में बोले PM मोदी - फिनटेक क्षेत्र की मदद के लिए नीतिगत स्तर पर सभी कदम उठा रही सरकार

अजीत के इस बयान के बाद रोहित की बुआ और अजित की चचेरी बहन सुप्रिया ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा, अजित दादा (भाई) अब 65 साल के हैं। वह अब वरिष्ठ नागरिक हैं। अजित की टिप्पणियों को किसी को भी इतनी गंभीरता से नहीं लेना चाहिए। रोहित पवार सुप्रिया सुले और अजित पवार के भतीजे हैं। रोहित राकांपा के शरद पवार गुट से हैं। 

Read More हाई कोर्ट ने ठाणे मजिस्ट्रेट को जितेंद्र अव्हाड के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग पर पुनर्विचार करने का दिया आदेश

Post Comment

Comment List

Advertisement

Sabri Human Welfare Foundation

Join Us on Social Media

Latest News

राहुल गांधी की जीभ काटने वाले को 11 लाख रुपए दूंगा - शिवसेना विधायक गायकवाड़ राहुल गांधी की जीभ काटने वाले को 11 लाख रुपए दूंगा - शिवसेना विधायक गायकवाड़
शिवसेना विधायक संजय गायकवाड़ ने एक विवादास्पद बयान देते हुए कहा कि वह आरक्षण व्यवस्था पर की गई टिप्पणियों के...
मुंबई के बांद्रा-वर्ली सी-लिंक पर मर्सिडीज और BMW की रेस! हुआ बड़ा हादसा... गैर इरादतन हत्या का प्रयास का मामला दर्ज
पनवेल में नई दीवानी न्यायाधीश कोर्ट की इमारत पर 2 नई मंजिल का निर्माण... 17.31 करोड़ की लागत से कार्य को मंजूरी
विरार ईस्ट में पत्नी पर संदेह के कारण हत्या !
मुंबई : जेल सिपाहियों की चयन प्रक्रिया में भ्रष्टाचार के आरोपों से नौ पुलिस अधिकारी बरी
नालासोपारा : चाकू की नोक पर एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म...
नवंबर के दूसरे हफ्ते में चुनाव होने की संभावना - CM शिंदे 

Advertisement

Sabri Human Welfare Foundation

Join Us on Social Media