बर्थडे पार्टी में बुलाकर नाबालिग से किया गैंगरेप, दो दरिंदे गिरफ्तार

Gang raped a minor after inviting her to a birthday party, two criminals arrested

बर्थडे पार्टी में बुलाकर नाबालिग से किया गैंगरेप, दो दरिंदे गिरफ्तार

महाराष्ट्र के पुणे में दोस्ती को कलंकित करने वाली घटना घटी है। हडपसर पुलिस ने बताया कि कथित तौर पर मुला नदी के किनारे आरोपियों ने अपने नाबालिग महिला दोस्त से सामूहिक बलात्कार किया। पुलिस ने दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। हडपसर पुलिस ने पीड़ित लड़की की शिकायत पर अगले दिन 30 जनवरी को केस दर्ज किया। 

पुणे। महाराष्ट्र के पुणे में दोस्ती को कलंकित करने वाली घटना घटी है। हडपसर पुलिस ने बताया कि कथित तौर पर मुला नदी के किनारे आरोपियों ने अपने नाबालिग महिला दोस्त से सामूहिक बलात्कार किया। पुलिस ने दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। हडपसर पुलिस ने पीड़ित लड़की की शिकायत पर अगले दिन 30 जनवरी को केस दर्ज किया।

यह घटना मांजरी में हुई। आरोपी 15 वर्षीय लड़की को बर्थडे केक काटने के बहाने नदी किनारे सुनसान जगह पर ले गए और कई बार बलात्कार किया। आरोपियों में से एक ऑनलाइन ग्रोसरी कंपनी में डिलीवरी बॉय के तौर पर काम करता है और दूसरा ससून जनरल अस्पताल का कर्मचारी है।

Read More महाराष्ट्र में अब मंदिरों की तरह मस्जिद और चर्च भी सरकार के नियंत्रण में आ सकते हैं - राहुल नार्वेकर

15 वर्षीय पीड़िता की शिकायत के अनुसार, 29 जनवरी को दोनों आरोपी और उसके एक दोस्त सहित कुल चार लोग मोटरसाइकिल पर घूमने गए थे। पीड़िता के मुताबिक, शाम करीब 6:30 बजे से 8:30 बजे के बीच दोनों आरोपियों ने एक-एक कर उसके साथ लगातार रेप किया। जब पीड़िता ने विरोध किया तो दोनों आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की और जबरदस्ती की। हडपसर पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक रवींद्र शेल्के ने कहा, “आरोपी दो लड़कियों के साथ घूमने निकले थे।

Read More महायुति के मंत्री संरक्षक मंत्री पद के लिए होड़

बाद में आरोपियों ने नाबालिग लड़की को अपने साथ आने के लिए राजी किया और बाद में उसके साथ बलात्कार किया। पुलिस ने कहा, 30 जनवरी को पीड़िता अपने माता-पिता के साथ हडपसर पुलिस स्टेशन पहुंची और शिकायत दर्ज कराई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने एक टीम गठित की और दोनों आरोपी दोस्तों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 376, 376-डी, 376-ए और धारा 4 के तहत मामला दर्ज किया गया है। साथ ही पॉस्को एक्ट की संबंधित धाराएं भी लगाई गयीं है।

Read More महाराष्ट्र : सड़क हादसों में मृतकों में से ८७ प्रतिशत महिलाएं; राष्ट्रीय महमार्गों पर दुर्घटनाएं ज्यादा