भाजपा के कई विधायक हमारे सम्पर्क में - पटोले
Many BJP MLAs are in touch with us - Patole
पटोले ने कहा कि सौ सोनार की एक लोहार की जब कांग्रेस जब हथौड़ा मारेगी तब लोग देखेंगे, पटोले ने कहा कि भाजपा ने महाराष्ट्र को जलाने का पाप किया, उसे महाराष्ट्र को जलाने का कोई अधिकार नहीं है। फिलहाल भाजपा के कई विधायक हमारे संपर्क में हैं।
मुंबई : मुंबई लोकसभा चुनाव से पहले राज्य की राजनीति गरमाई हुई है। सत्ता पक्ष और विपक्ष एक दूसरे पार्टी में भारी फुट की दावा कर रहे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण ने भाजपा में प्रवेश किया। चव्हाण के बाद कांग्रेस के कई और विधायक जल्द भाजपा में शामिल होंगे ऐसा दावा भाजपा के वरिष्ठ नेता कर रहे हैं।
इसके उलट कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले ने रविवार को बड़ा दावा उन्होंने कहा कि भाजपा के कई विधायक हमारे संपर्क में हैं। पटोले ने कहा है कि समय आने पर हम सही फैसला लेंगे, उनके इस बयान के बाद अब कई तरह के तर्क लगाए जा रहे हैं।
सौ सोनार की ना एक लोहार की
पटोले ने कहा कि सौ सोनार की एक लोहार की जब कांग्रेस जब हथौड़ा मारेगी तब लोग देखेंगे, पटोले ने कहा कि भाजपा ने महाराष्ट्र को जलाने का पाप किया, उसे महाराष्ट्र को जलाने का कोई अधिकार नहीं है। फिलहाल भाजपा के कई विधायक हमारे संपर्क में हैं।
लेकिन हम इस पर सही समय पर फैसला लेंगे, वहीं भाजपा ने की ओर से कहा जा रहा है कि चव्हाण और विधायकों के बीच बैठक चल रही हैं। इस पर भाजपा नेता परिणय फुके ने प्रतिक्रिया दी है, उन्होंने कांग्रेस से भाजपा में शामिल होने वाले विधायकों की संख्या तक बता दी है।

