पुलिस की अनुमति के बिना विरोध प्रदर्शन करने के आरोप में वर्षा गायकवाड़ और कुणाल राउत के खिलाफ मामला दर्ज
Case registered against Varsha Gaikwad and Kunal Raut for protesting without police permission
10.jpg)
गायकवाड़ पर आजाद मैदान पुलिस थाने में, जबकि राउत के खिलाफ मरीन ड्राइव पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया था।’’ उन्होंने कहा कि दोनों पर पुलिस आयुक्त द्वारा घोषित आदेशों के उल्लंघन के साथ-साथ गैरकानूनी सभा और अन्य अपराधों के लिए भारतीय दंड संहिता तथा मुंबई पुलिस अधिनियम के प्रासंगिक प्रावधानों के तहत आरोप लगाए गए हैं।
मुंबई : कांग्रेस की मुंबई इकाई की अध्यक्ष वर्षा गायकवाड़ और पार्टी की युवा शाखा के राज्य इकाई प्रमुख कुणाल राउत पर बिना अनुमति के महानगर में दो विरोध प्रदर्शनों का नेतृत्व करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
अधिकारियों के मुताबिक, विधायक गायकवाड़ ने बृहन्मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) के मुख्यालय के सामने विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व किया था, जबकि राउत मंत्रालय (राज्य सचिवालय) के सामने महाराष्ट्र युवा कांग्रेस के आंदोलन का हिस्सा रहे थे। एक अधिकारी ने कहा, ‘‘दोनों विरोध प्रदर्शन बुधवार को हुए।
गायकवाड़ पर आजाद मैदान पुलिस थाने में, जबकि राउत के खिलाफ मरीन ड्राइव पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया था।’’ उन्होंने कहा कि दोनों पर पुलिस आयुक्त द्वारा घोषित आदेशों के उल्लंघन के साथ-साथ गैरकानूनी सभा और अन्य अपराधों के लिए भारतीय दंड संहिता तथा मुंबई पुलिस अधिनियम के प्रासंगिक प्रावधानों के तहत आरोप लगाए गए हैं।
Today's E Newspaper
Video
Related Posts
Post Comment
Latest News

Comment List