PM मोदी ने उज्जैन के महाकाल मंदिर में आग लगने की घटना को बताया दर्दनाक...

PM Modi described the incident of fire in Mahakal temple of Ujjain as painful...

PM मोदी ने उज्जैन के महाकाल मंदिर में आग लगने की घटना को बताया दर्दनाक...

मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव ने कहा, 'भगवान की कृपा से कोई बड़ी त्रासदी नहीं हुई। एक तरह से यह एक खतरे की घंटी है, हम यह सुनिश्चित करने की कोशिश करेंगे कि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों। मैंने उज्जैन और इंदौर दोनों जगह घायल हुए लोगों से मुलाकात की है। मैंने जांच के आदेश दे दिए हैं। घायलों का उचित इलाज किया जाएगा और हमने प्रशासन से कहा है कि उन सभी को कम से कम 1-1 लाख रुपये देकर मदद की जाए। हम यह सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कदम उठाएंगे कि ऐसी घटनाएं दोबारा ना हों।'

उज्जैन: मध्य प्रदेश के उज्जैन स्थित महाकाल मंदिर में भस्म आरती के दौरान फैली आग की घटना पर पीएम मोदी ने एक्स हैंडल पर ट्वीट किया है। पीएम मोदी ने कहा, 'उज्जैन के महाकाल मंदिर में हुई घटना बेहद दर्दनाक है। मैं घायल श्रद्धालुओं के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं। राज्य सरकार के मार्गदर्शन में स्थानीय प्रशासन घायलों को हर संभव मदद प्रदान कर रहा है।' 

मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव ने कहा, 'भगवान की कृपा से कोई बड़ी त्रासदी नहीं हुई। एक तरह से यह एक खतरे की घंटी है, हम यह सुनिश्चित करने की कोशिश करेंगे कि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों। मैंने उज्जैन और इंदौर दोनों जगह घायल हुए लोगों से मुलाकात की है। मैंने जांच के आदेश दे दिए हैं। घायलों का उचित इलाज किया जाएगा और हमने प्रशासन से कहा है कि उन सभी को कम से कम 1-1 लाख रुपये देकर मदद की जाए। हम यह सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कदम उठाएंगे कि ऐसी घटनाएं दोबारा ना हों।'

गृह मंत्री अमित शाह घटना के बारे में एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा, 'उज्जैन के श्री महाकाल मंदिर में आग लगने की घटना के संबंध में मुख्यमंत्री मोहन यादव से बात कर जानकारी ली है। स्थानीय प्रशासन घायलों को सहायता व उपचार उपलब्ध करवा रहा है। मैं बाबा महाकाल से घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।' बता दें कि आज सीएम मोहन यादव का जन्मदिन भी है। अमित शाह ने उनको जन्मदिन की बधाई भी दी है। शाह ने कहा, 'मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। मुझे विश्वास है कि आपके नेतृत्व में प्रदेश निरंतर प्रगति और खुशहाली के पथ पर अग्रसर रहेगा। ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य व दीर्घायु की कामना करता हूं।'

Today's E Newspaper

Follow us on Dailyhunt

Dailyhunt Rokthok lekhani

Download Free Mobile App

Download Android App

Follow us on Google News

Google News

Video

Post Comment

Comment List

No comments yet.

Advertisement

Sabri Human Welfare Foundation

Join Us on Social Media

Latest News

मुंबई: एमडी ड्रग्स फैक्ट्री में छापा; 4 किलो ड्रग्स जब्त मुंबई: एमडी ड्रग्स फैक्ट्री में छापा; 4 किलो ड्रग्स जब्त
मुंबई में पुलिस ने एमडी ड्रग्स फैक्ट्री में छापा मारा। पुलिस ने छापेमारी कर 4 किलो ड्रग्स जब्त किया, जिसकी...
मुंबई : ईडी ऑफिस में लगी आग गंभीर मुद्दा - सुप्रिया सुले
मुंबई : बस सेवाओं का किराया दोगुना
नई दिल्ली : आतंकी हमलों के मास्टरमाइंड तहव्वुर राणा को कोर्ट में किया पेश, NIA ने मांगा 12 दिन का रिमांड
मुंबई पुलिस ने अल्पकालिक वीज़ा पर आए 17 पाकिस्तानी नागरिकों को वापस भेजा
मुंबई :  दो गुटों के बीच विवाद; हिंसक झड़प के दौरान दुकानों और वाहनों में जमकर तोड़फोड़
मुंबई :  पुलिस कमिश्नर विवेक फणसलकर के रिटायरमेंट को लेकर पुलिस विभाग और राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं जोरों पर

Advertisement

Sabri Human Welfare Foundation

Join Us on Social Media