दिवा की आधी आबादी मानसून के दौरान डूबेगी ?

Will half the population of Diva drown during monsoon?

दिवा की आधी आबादी मानसून के दौरान डूबेगी ?

दिवा प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी मानसून से पूर्व बड़े पैमाने पर नाला सफाई अभियान चलाया गया। मनपा आयुक्त सौरभ राव द्वारा खुद नालों की सफाई का निरीक्षण किया गया। इसके बावजूद दिवा स्थित वक्रतुंड नगर नाला, मुंब्रा देवी कालोनी नाला, बेडेकर नगर नाला तथा रिलायंस टावर नाला आदि के सफाई की पोल खुल गई है।

दिवा : दिवा प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी मानसून से पूर्व बड़े पैमाने पर नाला सफाई अभियान चलाया गया। मनपा आयुक्त सौरभ राव द्वारा खुद नालों की सफाई का निरीक्षण किया गया। इसके बावजूद दिवा स्थित वक्रतुंड नगर नाला, मुंब्रा देवी कालोनी नाला, बेडेकर नगर नाला तथा रिलायंस टावर नाला आदि के सफाई की पोल खुल गई है।

अन्य नालों की जेसीपी की मदद से नालों के सफाई करने और अंदर जामे कचरों को बाहर निकालने के बजाय ऊपर ऊपर हाथ की सफाई की गई है। वक्रतुंड स्थित नाले में इतने कचरे भरे हुए हैं कि वह नाला कम कचरों का नाला ज्यादा दिखाई दे रहा है। दिवा के सभी नाले खाड़ी में मिलते हैं। बरसात के दौरान नालों में भरे कचरे खाड़ी में बह जाते हैं।

Read More डोंगरी में त्वरित कार्रवाई के कारण बड़ा हादसा टल गया

अगर कही फंस गए तो नालों का पानी ओवर फ्लो होकर वस्तियों में घुस जाता है। प्रतिवर्ष नालों का पानी घरों में घुसने और घर में रखे सामानों के खराब होने की घटनाएं देखने को मिलती रही है। नालों की सफाई ठीक ढंग से हो, यह देखना मनपा अधिकारियों का काम है।

Read More मुंबई बनी दुनिया की 5वीं बेस्ट फूड सिटी

दिवा में जिस तरह की साफ सफाई हुई है, उसके लिए दिवा प्रभाग समिति के सहायक आयुक्त अक्षय गुड़दे को जिम्मेदार माना जा रहा है। शिवसेना यूबीटी के शहर संगठक रोहिदास मुंडे ने गुडदे पर ठेकेदारों के साथ मिली भगत का आरोप लगाया है और मुख्यमंत्री, मनपा आयुक्त को ट्वीट कर गुड़दे के निलंबन की मांग की है।

Read More मुंबई : ट्रैफिक जुर्माने की राशि 700 करोड़ से अधिक; वाहनों को जब्त करने और उनके मालिकों के खिलाफ आपराधिक मामला शुरू करने का फैसला