मुंबई पुलिस के कांस्टेबल ने पत्नी से तंग आकर की खुदकुशी... रोज होती थी लड़ाई
Mumbai Police constable commits suicide after getting fed up with his wife... there used to be fights every day

पुलिस के मुताबिक विजय तबियत खराब होने की वजह से 30 मई से छुट्टी पर था। 14 जून के दिन शाम साढ़े आठ बजे के करीब विजय ने मुंबई के सायन इलाके के प्रतीक्षा नगर में स्थित अपने घर मे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वडाला टीटी पुलिस ने कांस्टेबल की खुदकुशी की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंच शव को अपने कब्जे में लिया। जब मृतक कांस्टेबल विजय की कपड़ों की तलाशी ली गई तब उसके पैंट से एक सुसाइड नोट मिला जिसमें आत्महत्या की वजह का खुलासा हुआ।
मुंबई: मुंबई पुलिस में तैनात एक कांस्टेबल ने पारिवारिक झगड़े से परेशान होकर खुदकुशी कर ली है। बताया जाता है कि पत्नी से आए दिन उसकी लड़ाई होती थी और तंग आकर उसने खुदकुशी कर ली। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक़ कांस्टेबल का नाम विजय सालुंखे है। उसकी उम्र 38 साल है। कांस्टेबल विजय मुंबई के शाहुनगर पुलिस स्टेशन में तैनात था।
पुलिस के मुताबिक विजय तबियत खराब होने की वजह से 30 मई से छुट्टी पर था। 14 जून के दिन शाम साढ़े आठ बजे के करीब विजय ने मुंबई के सायन इलाके के प्रतीक्षा नगर में स्थित अपने घर मे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
वडाला टीटी पुलिस ने कांस्टेबल की खुदकुशी की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंच शव को अपने कब्जे में लिया। जब मृतक कांस्टेबल विजय की कपड़ों की तलाशी ली गई तब उसके पैंट से एक सुसाइड नोट मिला जिसमें आत्महत्या की वजह का खुलासा हुआ।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के मुताबिक प्राथमिक रूप से देखकर यही लगता है कि कांस्टेबल हर दिन के पारिवारिक झगड़े से परेशान हो गया था और इसीलिए उसने आत्महत्या जैसा बड़ा कदम उठाया। फ़िलहाल वडाला TT पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Today's E Newspaper
Related Posts
Post Comment
Latest News
.jpg)
Comment List