नागपुर में शख्स ने प्रेमिका के 4 वर्षीय बेटे को ट्रेन में लावारिस छोड़ा, रचा अपहरण का नाटक
In Nagpur, a man left his girlfriend's 4-year-old son abandoned in a train and staged a kidnapping

नागपुर में एक चौकाने वाला सामने आया है, जहां एक शख्स ने अपने प्रेमिका के 4 वर्षीय बेटे को ट्रेन में लावारिस छोड़ दिया। बाद में अपहरण का नाटक रचा लेकिन जब मामला पुलिस तक पहुंचा तो दूध का दूध और पानी का पानी हो गया। पुलिस ने बच्चे को सकुशल मां के हवाले किया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
नागपुर : नागपुर में एक चौकाने वाला सामने आया है, जहां एक शख्स ने अपने प्रेमिका के 4 वर्षीय बेटे को ट्रेन में लावारिस छोड़ दिया। बाद में अपहरण का नाटक रचा लेकिन जब मामला पुलिस तक पहुंचा तो दूध का दूध और पानी का पानी हो गया। पुलिस ने बच्चे को सकुशल मां के हवाले किया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
दरअसल, पति को छोड़कर नागपुर आई एक महिला के युवक से प्रेम संबंध बन गए। युवक उसके साथ विवाह करने को तैयार था लेकिन उसके 4 वर्षीय बेटे को अपनाना नहीं चाहता था। जिसके चलते वह बच्चे को घर से ले गया और एक ट्रेन में लावारिस छोड़ दिया। पकड़ा गया आरोपी लाखनी, भंडारा निवासी हंसराज ज्ञानेश्वर दखने (25) बताया गया। 30 वर्षीय पीड़िता ने कलह के चलते कुछ महीने पहले पति को छोड़ दिया और नागपुर आ गई।
होटल में काम मिल गया और अपने 4 वर्ष के बच्चे के साथ गणेशपेठ परिसर के एक लॉज में रहती है। वहीं उसकी पहचान हंसराज से हुई। दोनों के प्रेम संबंध बन गए और दोनों साथ रहने लगे। हंसराज ने उससे शादी करने के बारे में पूछा। पीड़िता ने बच्चे के साथ स्वीकार करने पर ही शादी करने की हामी दी। हंसराज उसके बच्चे को स्वीकार नहीं करना चाहता था। शुक्रवार की दोपहर उसने पीड़िता से कहा कि वह बच्चे का एडमिशन एक स्कूल में करवाना चाहता है।
बहाने से वह बालक को अपने साथ ले गया। शाम को लॉज में लौटा और महिला को बताया कि खापरी के स्वामी विवेकानंद अस्पताल के पास 3 लोगों ने बच्चे का अपहरण कर लिया जिनमें से 1 व्यक्ति को बच्चा पप्पा कह रहा था। महिला ने अपने पति को फोन लगाया। उसने बच्चे को साथ ले जाने की बात से इनकार कर दिया। महिला ने गणेशपेठ थाने में बच्चे के अपहरण की रिपोर्ट दर्ज करवाई।
गणेशपेठ पुलिस के साथ मानव तस्करी विरोधी दस्ता भी काम पर लग गया। पुलिस ने हंसराज से कड़ी पूछताछ की। वह बार-बार अपना बयान बदल रहा था। संदेह होने पर हंसराज पर सख्ती बरती गई। तब उसने बताया कि वह बच्चे को रेलवे स्टेशन ले गया था। प्लेटफार्म क्र. 4 से उसने बच्चे को वर्धा जाने वाली ट्रेन में बैठा दिया और उसे बेसहारा छोड़कर भाग निकला।
तुरंत लोहमार्ग पुलिस को जानकारी दी गई। स्टेशन के सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर ट्रेन का पता चला और जीआरपी की मदद से बच्चे को वर्धा से सकुशल वापस लाकर और मां के हवाले किया गया। पुलिस ने हंसराज को विविध धाराओं के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया।
Today's E Newspaper
Related Posts
Post Comment
Latest News
.jpg)
Comment List