महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू... मनपा के 8500 कर्मचारियों को चुनावी कार्य के लिए आयोग ने बुलाया

Preparations for assembly elections begin in Maharashtra... Commission calls 8500 employees of Municipal Corporation for election work

महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू... मनपा के 8500 कर्मचारियों को चुनावी कार्य के लिए आयोग ने बुलाया

मनपा कर्मचारियों को चुनावी कार्य और मनपा का भी रोजमर्रा का काम करने की एक साथ ड्यूटी दिए जाने पर कर्मचारियों में भारी नाराजगी झेलनी पड़ रही है। मनपा कर्मचारियों का कहना है कि एक साथ दोनों काम की जिम्मेदारी कैसे कोई कर्मचारी निभा सकता है। दोनों जिम्मेदारियों को प्रभावी ढंग से प्रबं- धित करना चुनौतीपूर्ण होगा।

मुंबई : लोकसभा चुनाव में चुनावी कार्य में गए मनपा कर्मचारी अभी तक पूरी तरह लौटे भी नहीं हैं कि आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर राज्य चुनाव आयोग ने मनपा के 8500 कर्मचारियों को चुनावी कार्य के लिए वापस बुलाया है। मनपा के कुल कर्मचारियों के लगभग 10 प्रतिशत कर्मचारी चुनावी कार्य में वापस जाएंगे।

उल्लेखनीय है कि लोकसभा चुनाव में मनपा के कई चरण में लगभग 40 हजार कर्मचारी चुनावी कार्य के लिए गए थे। चुनाव खत्म होने के बाद भी लगभग 1300 कर्मचारी मनपा में वापस नहीं लौटे, जिसके चलते मनपा ने इन कर्मचारियों का वेतन रोकने का निर्णय लिया। राज्य चुनाव आयोग ने 8500 कर्मचारियों को चुनावी कार्य के लिए बुलाया है

राज्य चुनाव आयोग द्वारा बुलाए गए 8500 कर्मचारियों को तीन दिन सोमवार, मंगलवार और बुधवार मनपा के काम करने की छूट दी गई है, जबकि गुरुवार, शुक्रवार और शानिवार की चुनावी कार्य के लिए नियुक्त किया गया है।

Read More मुंबई उपनगरीय रेलवे प्रणाली में वित्तीय योगदान के संबंध में पारदर्शिता और अंतर-एजेंसी समन्वय में गंभीर खामिया उजागर

राज्य चुनाव आयोग के निर्देश पर मनपा ने अपने सहायक आयुक्तों को निर्देश दिया है कि अपने प्रभाग के अंतर्गत आने वाले प्रत्येक निर्वाचन क्षेत्र में चुनावी कार्य के लिए एक इंजीनियर को नोडल अधिकारी के रूप में नियुक्त करें। इसके अलावा बूथ स्तर पर कार्रवाई करने के लिए बी एल ओ की नियुक्ति पहले की तरह उन्हें निर्वाचन क्षेत्र में नियुक्त किया जाएगा।

मनपा कर्मचारियों को चुनावी कार्य और मनपा का भी रोजमर्रा का काम करने की एक साथ ड्यूटी दिए जाने पर कर्मचारियों में भारी नाराजगी झेलनी पड़ रही है। मनपा कर्मचारि- यों का कहना है कि एक साथ दोनों काम की जिम्मेदारी कैसे कोई कर्मचारी निभा सकता है। दोनों जिम्मेदारियों को प्रभावी ढंग से प्रबं- धित करना चुनौतीपूर्ण होगा।

Read More मुंबई : 'मिशन मोबाइल हंट' ने बड़ी सफलता हासिल की; 1.11 करोड़ मूल्य के 648 चोरी हुए मोबाइल फोन बरामद

एक अधिकारी ने कहा लोकसभा चुनावों के बाद हमें चुनाव ड्यूटी से पूरी तरह से मुक्त नहीं किया गया था और हम सप्ताह में दो दिन चुनाव कार्यालय में रिपोर्ट कर रहे थे। अब हमें एक अतिरिक्त दिन रिपोर्ट करने के लिए कहा गया है। एक अन्य अधिकारी ने कहा कि वे आगामी गणपति उत्सव की तैयारी कर रहे हैं, जिसका प्रबंधन भी काफी हद तक मनपा द्वारा किया जाएगा।

Read More मीरा भायंदर शहर में रास्तों की दुर्दशा...

Today's Epaper