मुंबई/ पोर्नोग्राफी साइट पर वायरल हो रहा था महिला का वीडियो... समता नगर पुलिस ने दर्ज किया FIR
Mumbai/ A woman's video was going viral on a pornography site... Samta Nagar police filed an FIR
जानकारी के मुताबिक पुलिस ने बीएनएस की संबंधित धारा और आईटी एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज किया था। जिसकी जांच करते हुए महिला के दोस्त को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जिसका नाम जोशुआ फ्रांसिस है। शिकायतकर्ता महिला अपने माता-पिता और दो भाइयों और बहनों के साथ समता नगर इलाके में रहती है।
मुंबई : समता नगर पुलिस ने प्रोनोग्राफी साइट पर वायरल होने वाले अश्लील फोटो के मामले में महिला के एक दोस्त को गिरफ्तार किया है। महिला और उसके पति का आंतरिक फ़ोटो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद महिला ने समता नगर पुलिस थाने में एफआईआर दर्ज करवाया था। जिसकी जांच करते हुए पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया है।
जानकारी के मुताबिक पुलिस ने बीएनएस की संबंधित धारा और आईटी एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज किया था। जिसकी जांच करते हुए महिला के दोस्त को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जिसका नाम जोशुआ फ्रांसिस है। शिकायतकर्ता महिला अपने माता-पिता और दो भाइयों और बहनों के साथ समता नगर इलाके में रहती है।
उसने अपने एक दोस्त के साथ प्रेम विवाह किया था। लेकिन पति शराबी था इस वजह से उसने अपने पति का घर छोड़ दिया और अपने माता-पिता के साथ रहने लगी थी। 26 जून को उसके दोस्त जोसुआ का फोन आया उसने उसे बताया कि पोर्न साइट पर उसका अश्लील वीडियो उसके पति के साथ का वायरल है।
जोसुआ ने वीडियो को हटाने के लिए 50 हजार रुपयों की मांग की। महिला के पैसे देने के बाद वह साइट से डिलीट तो कर दिया। लेकिन वही वीडियो अचानक इंस्टाग्राम पर वायरल होने लगी। महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर, जांच के बाद आरोपी तक पहुंची।

