मुंबई व अन्य जिलों में धीमी पड़ी मानसून की चाल, इस दिन से पकड़ेगी रफ्तार... 7 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

Monsoon has slowed down in Mumbai and other districts, it will pick up speed from this day... Heavy rain alert in 7 districts

मुंबई व अन्य जिलों में धीमी पड़ी मानसून की चाल, इस दिन से पकड़ेगी रफ्तार... 7 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

मानसून के एक्टिव होने के बाद अधिकांश जिलों में भारी बारिश दर्ज की जाएगी। इस बीच जलगांव, मुंबई व अन्य जिलों में हो रही बारिश से कई स्थानों पर पानी भरने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस बीच मौसम विभाग ने आज भी प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। 

मुंबई : समेत प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश का दौर जारी है। लेकिन पिछले कुछ समय से महाराष्ट्र में मानसून को सिमटता हुआ देखा जा रहा है। मुंबई और आसपास के कुछ जिलों में भारी बारिश हो रही है। वहीं अधिकांश जिलों में बारिश की एक बूंद भी नहीं बरसी है। मौसम विभाग ने बताया कि दो दिन बाद प्रदेश में भारी बारिश का दौर फिर शुरू होगा।

धीमी पड़ी मानसून की चाल एक बार फिर रफ्तार पकड़ेगी। मानसून के एक्टिव होने के बाद अधिकांश जिलों में भारी बारिश दर्ज की जाएगी। इस बीच जलगांव, मुंबई व अन्य जिलों में हो रही बारिश से कई स्थानों पर पानी भरने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस बीच मौसम विभाग ने आज भी प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। 

मौसम विभाग ने महाराष्ट्र के कुछ जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसमें पुणे, पालघर, रायगढ़, सातारा, रत्नागिरी, कोल्हापुर और सिंधुदुर्ग जिले शामिल है। मौसम विभाग के अनुसार, इसके आसपास के क्षेत्रों में भी भारी बारिश की संभावना है। बारिश से यहां लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिलेगी।

मौसम विभाग ने महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में आज हल्की बारिश की संभावना जताई है। मुंबई के साथ नासिक और ठाणे में भी हल्की बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। बारिश से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिलेगी और मौसम सुहावना बना रहेगा।

मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, आने वाले दिनों में प्रदेश में बारिश में कमी आई। मौसम विभाग ने रायगढ़, पुणे, रत्नागिरी, सातारा और कोल्हापुर में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। दो दिन की कमी के बाद महाराष्ट्र में मानसून फिर एक्टिव होगा।

आईएमडी ने बताया कि महाराष्ट्र में मानसून 30 अगस्त से फिर रफ्तार पकड़ेगा और कई जिलों में झूमकर बदरा बरसेंगे। 30 अगस्त को रायगढ़, पुणे, सातारा, अहमदनगर, औरंगाबाद, जलगांव, अमरावती, वर्धा, नागपुर, यवतमाल, वाशिम, बुलढाणा, अकोला, चंद्रपुर, भंडारा, गोंदिया और गढ़चिरौली में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। 30 अगस्त के बाद से 1-2 सितंबर तक प्रदेश में भारी बारिश का दौर जारी रहेगा।

Read More मुंबई : वीजा धोखाधड़ी मामले में आंशिक रूप से आरोपमुक्ति आवेदन स्वीकार; आरोप खारिज

Post Comment

Comment List

Advertisement

Sabri Human Welfare Foundation

Join Us on Social Media

Latest News

राहुल गांधी की जीभ काटने वाले को 11 लाख रुपए दूंगा - शिवसेना विधायक गायकवाड़ राहुल गांधी की जीभ काटने वाले को 11 लाख रुपए दूंगा - शिवसेना विधायक गायकवाड़
शिवसेना विधायक संजय गायकवाड़ ने एक विवादास्पद बयान देते हुए कहा कि वह आरक्षण व्यवस्था पर की गई टिप्पणियों के...
मुंबई के बांद्रा-वर्ली सी-लिंक पर मर्सिडीज और BMW की रेस! हुआ बड़ा हादसा... गैर इरादतन हत्या का प्रयास का मामला दर्ज
पनवेल में नई दीवानी न्यायाधीश कोर्ट की इमारत पर 2 नई मंजिल का निर्माण... 17.31 करोड़ की लागत से कार्य को मंजूरी
विरार ईस्ट में पत्नी पर संदेह के कारण हत्या !
मुंबई : जेल सिपाहियों की चयन प्रक्रिया में भ्रष्टाचार के आरोपों से नौ पुलिस अधिकारी बरी
नालासोपारा : चाकू की नोक पर एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म...
नवंबर के दूसरे हफ्ते में चुनाव होने की संभावना - CM शिंदे 

Advertisement

Sabri Human Welfare Foundation

Join Us on Social Media