मनोज जरांगे का महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री पर आरोप, देवेंद्र फडणवीस मराठों से नफरत करते हैं...

Manoj Jarange accuses Maharashtra Deputy Chief Minister, Devendra Fadnavis hates Marathas...

मनोज जरांगे का महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री पर आरोप, देवेंद्र फडणवीस मराठों से नफरत करते हैं...

महाराष्ट्र सरकार पर निशाना साधते हुए जरांगे ने कहा कि ये लाड़की बहिन जैसी योजनाएं ला रहे हैं, लेकिन ये आरक्षण देने के लिए तैयार नहीं। साथ ही वे कृषि उपज को उचित मूल्य भी नहीं दे रहे हैं। जरांगे ने कहा, "देवेंद्र फड़णवीज ने लाड़की बहिन योजना की शुरुआत की।अब दिलावी करीब है एक और योजना आनंदाचा शिधा लाई जाएगी और घटिया सामग्री वितरित की जाएगी। लोगों को अब समझ आ रहा है कि फडणवीस किस तरह की सरकार चला रहे हैं।" उन्होंने आगे कहा, "अगर सत्तारूढ़ गठबंधन वाली सरकार ने मराठा समुदाय को आरक्षण नहीं दिया तो यह गठबंधन एक भी सीट नहीं जीत पाएगा।"

महाराष्ट्र : मराठा कार्यकर्ता मनोज जरांगे ने महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को मराठों से नफरत करने वाला बताया। उन्होंने दावा किया कि राज्य सरकार में भी फडणवीस की इच्छा के बिना कुछ भी होता है और उन्हें जो सही लगता है वह वहीं करते हैं। जरांगे ने यह चेतावनी भी दी कि अगर मराठा समुदाय को आरक्षण नहीं मिला तो महायुति गठबंधन राज्य में सत्ता में नहीं रहेगा। 

महाराष्ट्र सरकार पर निशाना साधते हुए जरांगे ने कहा कि ये लाड़की बहिन जैसी योजनाएं ला रहे हैं, लेकिन ये आरक्षण देने के लिए तैयार नहीं। साथ ही वे कृषि उपज को उचित मूल्य भी नहीं दे रहे हैं। जरांगे ने कहा, "देवेंद्र फड़णवीज ने लाड़की बहिन योजना की शुरुआत की।

Read More महाराष्ट्र में मंत्रिपरिषद के विभागों का आवंटन; सीएम फडणवीस के पास रहेगा गृह विभाग

अब दिलावी करीब है एक और योजना आनंदाचा शिधा लाई जाएगी और घटिया सामग्री वितरित की जाएगी। लोगों को अब समझ आ रहा है कि फडणवीस किस तरह की सरकार चला रहे हैं।" उन्होंने आगे कहा, "अगर सत्तारूढ़ गठबंधन वाली सरकार ने मराठा समुदाय को आरक्षण नहीं दिया तो यह गठबंधन एक भी सीट नहीं जीत पाएगा।"

Read More मुंबई महानगरपालिका का चुनाव अकेले लड़ सकती है शिवसेना यूबीटी 

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम की आलोचना करते हुए जरांगे ने कहा, "सभी को मालूम है कि हर चीज के पीछे फडणवीस का हाथ है। उनकी मर्जी के बिना सरकार में कुछ नहीं होता।" उन्होंने आगे कहा, "मेरे खिलाफ धोखाधड़ी के मामलों को देखें, जिसे 13 साल बाद उठाया गया था। हालांकि, मैं जेल जाने से पीछे नहीं हटूंगा।"

Read More महाराष्ट्र : सड़क हादसों में मृतकों में से ८७ प्रतिशत महिलाएं; राष्ट्रीय महमार्गों पर दुर्घटनाएं ज्यादा

सेज सोयारे (रक्त संबंधियों) पर अध्यादेश की स्थिति के बारे में पूछे जाने पर जरांगे ने कहा कि देवेंद्र फडणवीस किसी को भी काम करने की अनुमति नहीं दे रहे हैं, चाहे वह रक्त संबंधियों का मुद्दा हो या किसानों से संबंधित मुद्दा हो। उन्होंने कहा, "फडणवीस मराठों से नफरत करते हैं।

Read More कांग्रेस नेता नाना पटोले का महायुति पर हमला, महाराष्ट्र में जो सरकार बनी है वह चुनाव आयोग...'

उनके मन में मराठों को लेकर इतनी नफरत है कि वह सेज सोयारे अध्यादेश का काम भी नहीं करने दे रहे हैं। उन्हें राकांपा नेता छगन भुजबल का साथ है।" विधानसभा चुनाव लड़ने की उनकी योजना के बारे में पूछे जाने पर जरांगे ने कहा कि उम्मीदवार उतारने और विपक्षी उम्मीदवारों को हराने का फैसला समुदाय के सदस्यों से बातचीत करने के बाद ही लिया जाएगा।