मुंबई में नकली पुलिस को असली पुलिस ने दबोचा... वकील से लूटे थे पांच लाख रुपए और कार

In Mumbai, real police caught fake police... Rs 5 lakh and car were looted from a lawyer

मुंबई में नकली पुलिस को असली पुलिस ने दबोचा... वकील से लूटे थे पांच लाख रुपए और कार

मुंबई पुलिस का अधिकारी बताकर एक वकील को उनकी ही कार में अगवा किया, फिर बीच रास्ते में ही आरोपियों ने वकील को उतार दिया और पैसे और कार लेकर रफूचक्कर हो गए। इसके बाद वकील ने पुलिस में इसकी शिकायत दी, जिसके बाद मामले का खुलासा हुआ।

मुंबई : मुंबई से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आ रही है, यहां पुलिस ने नकली पुलिस बनकर लोगों को लूटने वाले गिरोह को गिरफ्तार किया है। कुछ दिन पहले ही पांच आरोपियों ने मिलकर एक वकील को लूटा था। उन्होंने वकील को कहा कि हम क्राइम ब्रांच से हैं और आपको हिरासत में लिया जा रहा। पहले तो वकील ने उनका विरोध किया फिर वह मान गया और उनके साथ चल दिया।

शुरुआती जानकारी के मुताबिक, आरोपियों ने मुंबई पुलिस का अधिकारी बताकर एक वकील को उनकी ही कार में अगवा किया, फिर बीच रास्ते में ही आरोपियों ने वकील को उतार दिया और पैसे और कार लेकर रफूचक्कर हो गए। इसके बाद वकील ने पुलिस में इसकी शिकायत दी, जिसके बाद मामले का खुलासा हुआ।

Read More मुंबई में वायु प्रदूषण का सबसे बड़ा स्रोत बेकरी, वाहन और धूल