धुले में पिकअप वैन-कार की सीधी टक्कर... 3 महिलाओं समेत 6 की दर्दनाक मौत !

Pickup van and car collide head on in Dhule... 6 people including 3 women die a painful death!

धुले में पिकअप वैन-कार की सीधी टक्कर... 3 महिलाओं समेत 6 की दर्दनाक मौत !

धुले जिले में आज यानी रविवार को एक वैन और कार की टक्कर में 6 लोगों की मौत हो गई जबकि चार अन्य घायल हो गए हैं। मामले पर पुलिस ने बताया कि यह हादसा सुबह शिंदखेड़ा तालुका के दासवेल फाटा में हुआ। बताया गया कि एक वैन के एक कार से टकरा जाने से तीन महिलाओं समेत 6 लोगों की मौत हो गई।

मुंबई:  धुले जिले में आज यानी रविवार को एक वैन और कार की टक्कर में 6 लोगों की मौत हो गई जबकि चार अन्य घायल हो गए हैं। मामले पर पुलिस ने बताया कि यह हादसा सुबह शिंदखेड़ा तालुका के दासवेल फाटा में हुआ। बताया गया कि एक वैन के एक कार से टकरा जाने से तीन महिलाओं समेत 6 लोगों की मौत हो गई।

पुलिस ने यह भी बताया कि इस हादसे में चार लोग घायल हो गए जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। खबर है कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दुर्घटना के समय वैन का चालक नशे में था, उसे मामूली चोटें आईं हैं। उन्होंने बताया कि नरदाना पुलिस घटना की जांच कर रही है।

Read More मुंबई : महाराष्ट्र स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में राकांपा 28 अप्रैल से एक विशेष अभियान शुरू करेगी

मामले पर पुलिस के अनुसार शिंदखेड़ा के एक गांव से दस लोग बोलेरो कार से नरदाना में भागवत कथा सुनने गए थे। यह सभी लोग बीते शनिवार को देर रात करीब 2 बजे भागवत कथा सुनकर कार से अपने घर लौट रहे थे।

Read More ठाणे जिले में हुई हत्या की एक सनसनीखेज वारदात में पिछले 26 वर्षों से फरार आरोपी गिरफ्तार

अचानक दसवेल कांटा के पास तेज रफ्तार मालवाहक पिकअप ने बोलेरो कार को सामने से सीधे टक्कर मार दी। घटना पर प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि पिकअप का ड्राइवर नशे में था और दुर्घटना हो जाने के बाद मौके से फरार भी हो गया है। शिंदखेड़ा पुलिस की टीम फरार पिकअप चालक की सरगर्मी से तलाश कर रही है।

Read More मुंबई : आतंकी हमले पर मुस्लिम संगठनों का बड़ा बयान;  कायराना हरकत को इंसानियत के खिलाफ बताया

Today's E Newspaper

Follow us on Dailyhunt

Dailyhunt Rokthok lekhani

Download Free Mobile App

Download Android App

Follow us on Google News

Google News

Video

Post Comment

Comment List

Advertisement

Sabri Human Welfare Foundation

Join Us on Social Media

Latest News

मुंबई: एमडी ड्रग्स फैक्ट्री में छापा; 4 किलो ड्रग्स जब्त मुंबई: एमडी ड्रग्स फैक्ट्री में छापा; 4 किलो ड्रग्स जब्त
मुंबई में पुलिस ने एमडी ड्रग्स फैक्ट्री में छापा मारा। पुलिस ने छापेमारी कर 4 किलो ड्रग्स जब्त किया, जिसकी...
मुंबई : ईडी ऑफिस में लगी आग गंभीर मुद्दा - सुप्रिया सुले
मुंबई : बस सेवाओं का किराया दोगुना
नई दिल्ली : आतंकी हमलों के मास्टरमाइंड तहव्वुर राणा को कोर्ट में किया पेश, NIA ने मांगा 12 दिन का रिमांड
मुंबई पुलिस ने अल्पकालिक वीज़ा पर आए 17 पाकिस्तानी नागरिकों को वापस भेजा
मुंबई :  दो गुटों के बीच विवाद; हिंसक झड़प के दौरान दुकानों और वाहनों में जमकर तोड़फोड़
मुंबई :  पुलिस कमिश्नर विवेक फणसलकर के रिटायरमेंट को लेकर पुलिस विभाग और राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं जोरों पर

Advertisement

Sabri Human Welfare Foundation

Join Us on Social Media