मुंबई-गोवा हाईवे का सफर होगा तेज; अगले पांच महीनों में पूरा होगा निर्माण

Travel on Mumbai-Goa highway will be faster; construction will be completed in the next five months

मुंबई-गोवा हाईवे का सफर होगा तेज; अगले पांच महीनों में पूरा होगा निर्माण

अभी मुंबई से गोवा जाने में 12 घंटे से अधिक समय लग जाता है लेकिन जल्द ही यह सफर महज छह घंटे का रह जाएगा। कोंकण एक्सप्रेस के तैयार होने कुल समय आधा रह जाएगा। ताजा अपडेट के अनुसार गोवा-हाईवे के चौड़ीकरण का इंतजार जल्द खत्म हो जाएगा। 466 किमी लंबे इस हाईवे का निर्माण अगले 5 महीनों में पूरा होने की उम्मीद है। इसके बाद यात्रा का समय 12 घंटे से घटकर सिर्फ 6 घंटे रह जाएगा। सरकार ने इसे मई-जून 2025 तक इस प्रोजेक्ट पूरा करने की डेडलाइन रखी है। इसके बाद मुंबई से गोवा जाने वाले टूरिस्ट को बड़ी राहत मिलेगी।

मुंबई: अभी मुंबई से गोवा जाने में 12 घंटे से अधिक समय लग जाता है लेकिन जल्द ही यह सफर महज छह घंटे का रह जाएगा। कोंकण एक्सप्रेस के तैयार होने कुल समय आधा रह जाएगा। ताजा अपडेट के अनुसार गोवा-हाईवे के चौड़ीकरण का इंतजार जल्द खत्म हो जाएगा। 466 किमी लंबे इस हाईवे का निर्माण अगले 5 महीनों में पूरा होने की उम्मीद है। इसके बाद यात्रा का समय 12 घंटे से घटकर सिर्फ 6 घंटे रह जाएगा। सरकार ने इसे मई-जून 2025 तक इस प्रोजेक्ट पूरा करने की डेडलाइन रखी है। इसके बाद मुंबई से गोवा जाने वाले टूरिस्ट को बड़ी राहत मिलेगी।

निर्माण कार्य में लगी एजेंसियों का दावा है कि यह एक्सप्रेसवे कई मायने में अनूठा होगा। यह हाईवे अमेरिका के कैलिफोर्निया में बने पैसिफिक हाईवे की तर्ज पर बनाया गया है। इस एक्‍सप्रेसवे के निर्माण का काम 14 साल पहले शुरू हुआ था, जो अब पूरा होने के करीब है। परियोजना को लंबे समय से विलंब और बढ़ती लागत का सामना करना पड़ा। शुरुआत में इस परियोजना की अनुमानित लागत 3,500 करोड़ थी, जो अब बढ़कर 7,300 करोड़ तक पहुंच गई है। इसके पीछे देरी मुख्य कारण रही। इससे इसकी लगात बढ़ती चली गई। यह मुंबई में पनवेल से शुरू होकर रत्नागिरी से गुजर रहा है।

Read More मुंबई : मनपा ने अस्पतालों में छेड़ा विशेष सफाई अभियान...

इस हाईवे का 84 किमी लंबा पणवेल-इंदापुर सेक्शन नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) द्वारा विकसित किया जा रहा है, जबकि शेष हिस्सों का चौड़ीकरण लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) द्वारा किया जा रहा है। मुंबई-गोवा हाईवे का चौड़ीकरण पर्यटन, व्यापार और स्थानीय अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देगा। यह न केवल मुंबई और गोवा के बीच कनेक्टिविटी को बेहतर बनाएगा, बल्कि पश्चिमी तट पर व्यापारिक गतिविधियों को भी तेज करेगा। हाईवे के पूरा होने से यात्रियों और व्यापारियों के लिए यह एक गेम चेंजर साबित होगा। अधिकारियों का कहना है कि मानसून से पहले हाईवे का अधिकांश कार्य पूरा हो जाएगा।

Read More पालघर: फिल्म रमन राघव से प्रेरित होकर एक 13 साल के बच्चे ने अपनी चचेरी बहन की हत्या कर दी

Post Comment

Comment List

Advertisement

Sabri Human Welfare Foundation

Join Us on Social Media

Latest News

मुंबई में पंजीकृत बेकरी और रेस्तराँ को फायर ब्रिगेड से अनापत्ति प्रमाण पत्र की आवश्यकता नहीं  मुंबई में पंजीकृत बेकरी और रेस्तराँ को फायर ब्रिगेड से अनापत्ति प्रमाण पत्र की आवश्यकता नहीं 
बृहन्मुंबई नगर निगम ने घोषणा की कि मुंबई में पंजीकृत बेकरी और रेस्तराँ को अब स्वच्छ ईंधन पर स्विच करने...
मुंबई: समाजवादी पार्टी के विधायक अबू आज़मी ने निलंबित किए जाने पर निराशा व्यक्त की
ठाणे : विवाहित महिला के साथ संबंध; व्यक्ति ने कर ली आत्महत्या 
मुंबई: 125 वर्ग मीटर से छोटे भूखंडों को 30 साल की अवधि के लिए लीजहोल्ड संपत्तियों में परिवर्तित करने की अनुमति
नई दिल्ली : परिसीमन को लेकर डर रहे दक्षिणी राज्य? ; प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से संसद में आश्वासन देने का अनुरोध
केरल में परंपरागत दो ध्रुवीय राजनीति में बदलाव के संकेत
मुंबई : देवेंद्र फडणवीस ने प्रमुख बुनियादी ढांचा परियोजनाओं को पूरा करने में देरी के लिए बीएमसी अधिकारियों को फटकार लगाई

Advertisement

Sabri Human Welfare Foundation

Join Us on Social Media