मुंबई : म्हाडा ने नौकरीपेशा महिला और बुजुर्ग नागरिकों के लिए घर बनाने की योजना बनाई 

Mumbai: MHADA plans to build houses for working women and senior citizens

मुंबई : म्हाडा ने नौकरीपेशा महिला और बुजुर्ग नागरिकों के लिए घर बनाने की योजना बनाई 

महाराष्ट्र गृह निर्माण क्षेत्र विकास प्राधिकरण (म्हाडा) ने विशेष रूप से नौकरीपेशा महिला और बुजुर्ग नागरिकों के लिए घर बनाने की योजना बनाई है। इसके लिए मुंबई, ठाणे समेत राज्य के विभिन्न शहरों में हॉस्टल और वृद्ध आश्रम बनाने का निर्णय लिया गया है। म्हाडा के उपाध्यक्ष संजीव जायसवाल ने म्हाडा के सभी मंडलों में वृद्ध आश्रम और महिला हॉस्टल से संबंधित प्रस्तावों को जल्द प्रशासकीय मान्यता दिलाने का आदेश दिया है।

मुंबई : महाराष्ट्र गृह निर्माण क्षेत्र विकास प्राधिकरण (म्हाडा) ने विशेष रूप से नौकरीपेशा महिला और बुजुर्ग नागरिकों के लिए घर बनाने की योजना बनाई है। इसके लिए मुंबई, ठाणे समेत राज्य के विभिन्न शहरों में हॉस्टल और वृद्ध आश्रम बनाने का निर्णय लिया गया है। म्हाडा के उपाध्यक्ष संजीव जायसवाल ने म्हाडा के सभी मंडलों में वृद्ध आश्रम और महिला हॉस्टल से संबंधित प्रस्तावों को जल्द प्रशासकीय मान्यता दिलाने का आदेश दिया है।

कहां के लिए क्या प्लान
- म्हाडा ने मुंबई, ठाणे, पुणे, नासिक और नागपुर में महिला हॉस्टल और वृद्ध आश्रम बनाने का प्लान तैयार किया है। इसके तहत मुंबई में कामकाजी महिलाओं के 10 हॉस्टल और एक वृद्ध आश्रम बनेगा। मुंबई में आराम नगर अंधेरी में वृद्ध आश्रम बनाया जाएगा।
- उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने ठाणे में भी हॉस्टल और वृद्ध आश्रम तैयार करने के लिए जगह फाइनल कर ली है। ठाणे के विवेकानंद नगर माजीवाड़ा में 100 बिस्तर का वृद्ध आश्रम तैयार करने की योजना है। यह आश्रम 1278 वर्ग मीटर क्षेत्र में होगा। वहीं, विवेकानंद नगर में ही 1500 वर्ग मीटर क्षेत्र में 200 बिस्तर वाला महिला हॉस्टल का प्लान तैयार हो चुका है।
- म्हाडा के पुणे बोर्ड ने खराड़ी, कोल्हापुर जिले में करावीर में महिला हॉस्टल और सांगली के मिराज में वृद्ध आश्रम बनाएगा। नागपुर बोर्ड ने अपने क्षेत्र में दो महिला हॉस्टल और चंद्रपुर में एक वृद्ध आश्रम बनाने की योजना बनाई है। वहीं, नासिक बोर्ड ने एक महिला हॉस्टल और एक वृद्ध आश्रम बनाने की योजना बनाई है।

Read More मुंबई के एंटॉप हिल इलाके में पालतू कुत्ते पर बेरहमी से हमला किया गया।

सोशल इंजिनियरिंग का भी ख्याल
म्हाडा ने अब तक 9 लाख से अधिक घरों का निर्माण किया है। घरों का निर्माण करने के साथ ही अब म्हाडा ने सोशल इंजिनियरिंग की दिशा में भी तेजी से काम करने का फैसला लिया है, ताकि रोजगार के लिए महानगर में आने वाली महिलाओं को यहां ठहरने के लिए दिक्कतों का सामना न करना पड़े। वहीं, बीते कुछ समय में समाज में वरिष्ठ नागरिकों के साथ होने वाले अपराध के मामलों में भी वृद्धि हुई है। इस बात को ध्यान में रखते हुए सरकार ने वरिष्ठ नागरिकों के लिए वृद्धाश्रम तैयार करने का निर्णय लिया है, ताकि बुजुर्गों को किसी भी प्रकार की दिक्कतों का सामना न करना पड़े।

Read More डोंगरी में त्वरित कार्रवाई के कारण बड़ा हादसा टल गया