मुंबई : कांग्रेस नेता की एक याचिका पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को समन

Mumbai: Summons issued to Chief Minister Devendra Fadnavis on a petition filed by a Congress leader

मुंबई : कांग्रेस नेता की एक याचिका पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को समन

कांग्रेस नेता की एक याचिका पर बंबई उच्च न्यायालय ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को समन जारी किया है। बॉम्बे हाईकोर्ट की नागपुर पीठ ने 2024 के चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली इस याचिका पर फडणवीस से जवाब मांगा। याचिका दाखिल करने वाले कांग्रेस नेता प्रफुल्ल विनोदराव गुडाधे फडणवीस से 39,710 वोट से चुनाव हार गए थे।

मुंबई : कांग्रेस नेता की एक याचिका पर बंबई उच्च न्यायालय ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को समन जारी किया है। बॉम्बे हाईकोर्ट की नागपुर पीठ ने 2024 के चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली इस याचिका पर फडणवीस से जवाब मांगा। याचिका दाखिल करने वाले कांग्रेस नेता प्रफुल्ल विनोदराव गुडाधे फडणवीस से 39,710 वोट से चुनाव हार गए थे।

 

Read More मुंबई : विभागों के आवंटन को लेकर कुछ नेताओं में नाराजगी 

उन्होंने मतगणना प्रक्रिया में खामियों और भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए अदालत से अपील की है कि 2024 में फडणवीस की जीत को अमान्य घोषित किया जाना चाहिए। कांग्रेस नेता गुडाधे के वकील ने बताया कि जस्टिस प्रवीण पाटिल की पीठ ने सीएम फडणवीस को समन जारी किया है, जिस पर उन्हें आठ मई को जवाब देना है।

Read More नासिक : समृद्धि एक्सप्रेसवे पर एक कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई, तीन लोगों की मौत