अंबरनाथ में प्रसिद्ध उद्योगपति विश्वनाथ पनवेलकर के घर के बाहर अज्ञात हमलावरों ने फायरिंग

Unknown attackers opened fire outside the house of famous industrialist Vishwanath Panvelkar in Ambarnath

अंबरनाथ में प्रसिद्ध उद्योगपति विश्वनाथ पनवेलकर के घर के बाहर अज्ञात हमलावरों ने फायरिंग

महाराष्ट्र के अंबरनाथ में प्रसिद्ध उद्योगपति विश्वनाथ पनवेलकर के घर के बाहर अज्ञात हमलावरों ने फायरिंग की। घटना अंबरनाथ के हुतात्मा चौक के पास स्थित पनवेलकर के 'सीताई सदन' निवास स्थान पर घटी। पुलिस घटना की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार, दो अज्ञात हमलावर बाइक पर सवार होकर आए और पनवेलकर के घर के गेट की दिशा में दो राउंड फायरिंग कर मौके से फरार हो गए।

मुंबई : महाराष्ट्र के अंबरनाथ में प्रसिद्ध उद्योगपति विश्वनाथ पनवेलकर के घर के बाहर अज्ञात हमलावरों ने फायरिंग की। घटना अंबरनाथ के हुतात्मा चौक के पास स्थित पनवेलकर के 'सीताई सदन' निवास स्थान पर घटी। पुलिस घटना की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार, दो अज्ञात हमलावर बाइक पर सवार होकर आए और पनवेलकर के घर के गेट की दिशा में दो राउंड फायरिंग कर मौके से फरार हो गए। गनीमत रही कि इस हमले में कोई जानमाल का नुकसान नहीं हुआ। पूरी घटना पनवेलकर के घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। फायरिंग की सूचना मिलने के बाद शिवाजीनगर थाने की पुलिस और क्राइम ब्रांच के अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की गहन जांच शुरू की।

 

Read More पुणे स्थित ‘जय स्तंभ’ भूमि में 22 दिसंबर, 2024 से 5 जनवरी, 2025 की मध्यरात्रि तक प्रवेश करने की अनुमति

इलाके में दहशत
पुलिस आसपास के इलाकों के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है और हमलावरों की पहचान में जुटी है। इस फायरिंग की वजह क्या थी और इसके पीछे कौन हो सकता है, इसका पता लगाने के लिए पुलिस की कई टीमें सक्रिय हैं। गोलीबारी की घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों में इस घटना के बाद से दहशत का माहौल है। पुलिस ने पूरे इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। शिवाजीनगर पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस को सीसीटीवी फुटेज मिला है। यह फुटेज 14 सेकंड का है। इसमें एक बाइक सड़क पर आती दिख रही है। बाइक पनवेलकर के घर के बाहर रुकती है। उसी समय एक रिक्शा भी सड़क पर रुकता है।

Read More संजय राउत ने बताई पूर्व सीएम के बार-बार बीमार पड़ने की वजह, फडणवीस ने शिंदे पर किया काला जादू...!

सीसीटीवी फुटेज में क्या
रिक्शे से तीन महिलाएं उतर रही होती हैं। तभी बाइक पर बैठा एक आदमी बंदूक निकालता है और पनवेलकर के घर की तरफ दो गोलियां चलाता है। रिक्शे से उतर रही महिलाएं यह सब देखती हैं, उन्हें समझ नहीं आता कि क्या हो रहा है। अगले ही पल हमलावर बाइक पर बैठकर भाग जाते हैं।

Read More ठाणे से 8 बांग्लादेशी गिरफ्तार